UP Election 2022: JP Nadda यूपी में कर रहे हैं रैली, Priyanka और Akhilesh पर किया वार-, कहा- मुह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं ये लोग

0
329
UP Election 2022: JP Nadda
UP Election 2022: JP Nadda

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। 59 सीटों के 16 जिलों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। वहीं आने वाले चरणों के लिए नेता रैली करने में व्यस्त हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) रैली को संबोधित करने के लिए यूपी के श्रावस्ती (Shravasti) में हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए सपा नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर खूब वार किया।

UP Election 2022: JP Nadda ने Priyanka Gandhi और Akhilesh Yadav पर बोला हमला

UP Election 2022: JP Nadda
UP Election 2022: JP Nadda

भारत में तीन तलाक बैन का विरोध करने वालों को जेपी नड्डा ने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, जो लोग मुसलमानों को खुश करने के लिए तीन तलाक का विरोध कर रहें हैं। उन्हें ये नहीं पता है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक, ईरान और इंडोनेशिया में तीन तलाक नहीं था। लेकिन हमारे धर्मनिरपेक्ष देश में तीन तलाक था। तीन तलाक के नाम पर महिलाओं को कैद कर के रखा गया था। पीएम मोदी ने इसे बैन कर के भारत की दो करोड़ मुसलिम बहनों को आजाद किया है।

जेपी नड्डा ने यहां पर विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि मुह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा होने वाले अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने जन-धन योजना की खूब खिल्ली उड़ाई थी। पर उन्हें अब इसका महत्व समझ आ रहा है। इसका मतलब है कि हर 3 महीने में 10.50 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। हमारी सरकार किसानों के हित में खूब काम कर रही है।

UP Election 2022: चौथे चरण का मतदान

UP Election 2022
UP Election 2022

जाहिर है यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ सहित 9 जिलों में 23 फरवरी को वोटिंग होगी। इसमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले शामिल हैं। चौथे चरण में सबसे अधिक 14 सुरक्षित सीटें हैं। इन सुरक्षित सीटों के नाम पूरनपुर, श्रीनगर, कस्ता, हरगांव, सिधौली, मिश्रिख, गोपामऊ, सफीपुर, सांडी, मोहान, मलिहाबाद, मोहनलालगंज, बछरावां और नरैनी हैं।

पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार चौथे चरण में कुल 2,12,90,564 मतदाता हैं। इसमें 1,14,03,306 पुरुष, 98,86,286 महिला व 972 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। वहीं 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here