UP Election 2022 में विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान, बोलीं- वोट डालकर लग रहा है अच्छा क्योंकि यह था मेरा कर्तव्य

0
346

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव के लिए 59 विधानसभा सीटों पर मतदान रविवार यानी 20 फरवरी को चल रहा है। गौरतलब है कि लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और एक ऐसा ही मंजर उत्तर-प्रदेश के महोबा में देखने को मिला जहां विदाई से पहले एक दुल्हन ने वोट दिया है।

A bride has voted in UP Election 2022
A bride has voted in UP Election 2022

गीता नाम की एक महिला ने दुल्हन के जोड़े में महोबा में मतदान किया है और साथ ही लोगों से चुनाव में बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील भी की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गीता ने कहा, ”मुझे वोट डालकर बहुत अच्‍छा लग रहा है क्‍योंकि यह मेरा कर्तव्‍य था। सभी लोग वोट डालें।”

UP Election 2022 के तीसरे चरण की चल रही है वोटिंग

रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में वोटिंग चल रही है। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता हैं। तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं। अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं। वहीं बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर मतदान चल रहा है।

Akhilesh Yadav
Election 2022

बता दें कि 59 विधानसभा सीटों पर 687 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि, सबकी निगाहें मैनपुरी के करहल में हैं जहां से सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

UP Election 2022

तीसरे चरण की कुल 59 सीटों में से, सपा ने 2012 के विधानसभा चुनावों में 37 पर जीत हासिल की थी। 2017 में, भाजपा ने इनमें से 49 जीती थी, जबकि सपा को केवल नौ सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं कांग्रेस को एक और बहुजन समाज पार्टी को भी एक सीट मिली थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here