BJP का गढ़ जीतने के लिए AAP की जंग शुरू, गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल ने किया CM चेहरे का ऐलान?

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पार्टी पूरे जोश और उत्साह से भरी हुई है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए AAP आक्रामक रूप से लड़ रही है। इस बीच अरविंद केजरीवाल गुजरात में अपनी पार्टी की जीत का दावा भी कर रहे हैं।

0
165
Gujarat Election 2022: BJP का गढ़ जीतने के लिए AAP की जंग शुरू, गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल ने किया CM चेहरे का ऐलान?
Gujarat Election 2022: BJP का गढ़ जीतने के लिए AAP की जंग शुरू, गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल ने किया CM चेहरे का ऐलान?

Gujarat Election 2022: हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सबकी नजरें गुजरात पर टिकी है। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार आम आदमी पार्टी ने बड़ा दाव खेला है। जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई है। बीजेपी का गढ़ गुजरात में इस बार AAP चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में पार्टी किसे अपने सीएम चेहरा बनाने वाली है इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। इसे लेकर पार्टी के मुखिया और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है।

Gujarat Election 2022: BJP का गढ़ जीतने के लिए AAP की जंग शुरू, गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल ने किया CM चेहरे का ऐलान?
Gujarat Election 2022:

गुजरात के सूरत में अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो भी हमारा मुख्यमंत्री उम्मीदवार होगा वह गुजरात का अगला मुख्यमंत्री होगा, तो आज हम जनता से पूछते हैं कि आप बताइए कौन आपका सीएम होना चाहिए। इसके लिए जनता की राय जानने के लिए हमने एक नंबर भी जारी किया गया है। साथ ही लोग एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं या वॉइस मैसेज भी भेज सकते हैं और ईमेल के जरिए भी अपनी पसंद बता सकते हैं। इसके लिए 3 नवंबर की शाम 5 बजे तक सुझाव लिए जाएंगे और जनता की जो राय होगी उसके हिसाब से हम अपने सीएम चेहरे का ऐलान 4 नवंबर को अनाउंस कर देंगे।

Gujarat Election 2022: सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी AAP

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पार्टी पूरे जोश और उत्साह से भरी हुई है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए AAP आक्रामक रूप से लड़ रही है। इस बीच अरविंद केजरीवाल गुजरात में अपनी पार्टी की जीत का दावा भी कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में आप को 90-93 सीटें मिलने का दावा किया है। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए किसी पार्टी को 92 सीटों की जरूरत होती है।

Gujarat Election 2022: BJP का गढ़ जीतने के लिए AAP की जंग शुरू, गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल ने किया CM चेहरे का ऐलान?
Gujarat Election 2022:

दूसरी तरफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सातवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया की ओर से जारी गई सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि अब तक आप ने इस चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

Gujarat Election 2022: ये हो सकते हैं आप के सीएम पद के चेहरे

गुजरात में आम आदमी पार्टी के पास जो सीएम पद के चेहरे हैं, उनमें इसुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया हैं। इसुदान गढ़वी गुजरात के प्रमुख टीवी चैनल एंकर थे। इसुदान गढ़वी इन दिनों प्रदेश में परिवर्तन यात्रा लेकर निकले हुए हैं। वहीं, गोपाल इटालिया गुजरात आप के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इन दिनों वे संगठन के विस्तार के साथ पार्टी प्रत्याशी तय करने में जुटे हुए हैं। तीसरा नाम इंद्रनील राजगुरु का है, वे पहले कांग्रेस में थे।

यह भी पढ़ें:

Assembly Elections 2022: हिमाचल के साथ क्यों नहीं हुआ गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान? जानिए इसकी वजह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here