RRB NTPC CBT 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, मई में आयोजित होगी परीक्षा

RRB NTPC CBT 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 9 और 10 णी को किया जाएगा। वहीं, पे-लेवल 2,3 और 5 की परीक्षा का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा।

0
304
RRB NTPC CBT 2
RRB NTPC CBT 2

RRB NTPC CBT 2: Railway Recruitment Board (RRB) की ओर से NTPC भर्ती के लिए CBT 2 परीक्षा को लेकर अपडेट जारी किया गया है। पहले चरण में सफल हो चुके सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NTPC CBT 2 का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। RRB की ओर से NTPC CBT 2 परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई, 2022 को किया जाएगा।

South Eastern Railway Recruitment 2022

RRB NTPC CBT 2: पे-लेवल 2,3 और 5 परीक्षा का शेड्यूल जल्द होगा जारी

जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार RRB NTPC CBT 1 में सफल हुए उम्मीदवारों को दूसरे चरण में शामिल होने के योग्य माना गया है। वहीं, नोटिस में बताया गया है कि पे-लेवल 2,3 और 5 के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। RRB NTPC CBT 1 के रिवाइज्ड रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवार CBT 2 में शामिल होंगे।

Capture 31

RRB NTPC CBT 2: अनाधिकृत स्रोत से मिली जानकारी पर न करें भरोसा

जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां RRB Regional Website पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार किसी भी अनाधिकृत स्रोत से मिली जानकारी पर भरोसा न करें।

RRB NTPC CBT 2 का एडमिट जल्द होगा जारी

इस नोटिस में परीक्षा के एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि एडमिट कार्ड परीक्षा के एक या दो हफ्ते पहले जारी किया जाएगा। पहले CBT 1 का रिजल्ट 14 और 15 जनवरी को जारी किया गया था लेकिन असंतुष्ट उम्मीदवारों के कारण रिवाइज्ड रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया गया था। इसी के आधार पर आगे की पूरी प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।

indian train wallpaper 13

RRB NTPC की विभिन्न राज्यों के अनुसार Regional Website

Official Notification

संबंधित खबरें:

Bihar: RRB NTPC CBT-1 के रिजल्‍ट को लेकर अभ्‍यर्थियों ने की ट्रेन में तोड़फोड़, बोले- सीबीटी 2 परीक्षा हो रद्द

RRB NTPC Revised Result 2022: आरआरबी एनटीपीसी 2022 का संशोधित रिजल्ट हुआ जारी, यहां दिए गए लिंक से करें चेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here