DU Admission Policy 2022-23: DU में UG और PG कोर्स में दाखिले के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, कुलपति ने जारी की शैक्षणिक सत्र 2022-23 की एडमिशन पॉलिसी

0
419
DU Admission Policy 2022-23
DU Admission Policy 2022-23

DU Admission Policy 2022-23: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में UG और PG कोर्सेज में दाखिले के लिए अब छात्रों को CUET देना होगा। सत्र 2022-23 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 6 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। जो भी 12वीं पास छात्र डीयू में एडमिशन कराना चाहते हैं वे DU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस सत्र से डीयू में SOL और NCWEB के अलावा सभी कोर्स में एडमिशन CUET के माध्यम से ही होगा।

DU Updates
DU Updates

DU Admission Policy 2022-23: सभी भाषाओं में से एक भाषाओं का चयन करना अनिवार्य

DU Admission Policy 2022-23: डीयू की Dean Haneet Gandhi ने बताया कि CUET 2022 परीक्षा में 3 भाग होंगे। इसमें पहले भाग में दो हिस्से होंगे जिसमें पहले हिस्से में 13 भाषा और दूसरे हिस्से में 20 भाषाओं का ऑप्शन दिया जाएगा। पहले और दूसरे हिस्से में से सभी छात्रों को कम से कम एक भाषा को चुनना अनिवार्य है। इसके बाद दूसरे भाग में 27 Domain Specific विषय होंगे। वहीं, तीसरे भाग में General Knowledge के सवाल पूछे जाएंगे जो केवल BA Program वाले छात्रों के लिए होगा।

Rajasthan Patewari Recruitment Exam 2021 e1643097829491

DU Admission Policy 2022-23: डीयू से संबद्धित कॉलेजों में भी CUET अनिवार्य

DU Admission Policy 2022-23: डीयू से संबद्ध St.Stephens और Jesus And Mary College में गैर-आरक्षित सीटों पर दाखिला CUET के माध्यम से होगा। वहीं, इन कॉलेजों में 50 फीसदी आरक्षित सीटों पर एडमिशन के लिए छात्रों के 85 फीसदी स्कोर सीयूईटी से लिए जाएंगे और बाकी 15 फीसदी स्कोर कॉलेजों की ओर से आयोजित साक्षात्कार से तय होगा।

PG कोर्स में DUET के माध्यम से ही होगा दाखिला

DU Admission Policy 2022-23: डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि डीयू के पीजी कोर्स में एडमिशन DUET (Delhi University Entrance Test) के आधार पर ही होगा। इसके लिए छात्रों को 6 अप्रैल से 15 मई के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

WhatsApp Image 2022 02 21 at 5.35.44 PM

Sports और ECA Quota में एडमिशन के लिए भी CUET किया गया अनिवार्य

DU Admission Policy 2022-23: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्पोर्ट्स या ईसीए कोटा से एडमिशन लेने के लिए भी सीयूईटी अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, इन कोटा से एडमिशन लेने के लिए एक बार फिर परफॉर्मेंस टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो कोरोना के कारण ठप हो गई थी। स्पोर्ट्स और ईसीए कोटा में एडमिशन लेते समय 75 फीसदी परफॉर्मेंस टेस्ट और 25 फीसदी सीयूईटी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

एडमिशन पोर्टल लिंक आज से हुए सक्रिय

DU Admission Policy 2022-23: डीयू प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को National Testing Agency की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद उन्हें डीयू की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। डीयू एडमिशन पोर्टल लिंक entry.uod.ac.in सक्रिय कर दिया गया है।

संबंधित खबरें:

Jamia Millia Islamia Admission 2022-23 के लिए CUET हुआ अनिवार्य, यहां जानें पूरा अपडेट

CUET 2022 परीक्षा का पैटर्न जारी, छात्रों को मिला 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा देने का विकल्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here