Starbucks New CEO: भारतवंशी लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO, जल्द संभालेंगे अपना कार्यभार

बता दें कि नरसिम्हन पहले पेप्सिको में कई लीडरशिप रोल्स निभा चुके हैं। जिसमें ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर का रोल भी शामिल था।

0
240
Starbucks New CEO: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO, जल्द संभालेंगे अपना कार्यभार
Starbucks New CEO: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO, जल्द संभालेंगे अपना कार्यभार

Starbucks New CEO: अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कॉफी की बड़ी कंपनी स्टारबक्स के नए सीईओ के रूप में भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को नियुक्त किया गया है। नरसिम्हन स्टारबक्स में सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स की जगह लेंगे। 55 वर्षीय नरसिम्हान लंदन से अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वह 1 अप्रैल 2023 से अपना पदभार संभालेंगे।

Starbucks New CEO: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO, जल्द संभालेंगे अपना कार्यभार
Starbucks New CEO

Starbucks New CEO: शुल्त्स अप्रैल 2023 तक रह सकते हैं सीईओ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारबक्स बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्सन ने कहा कि कंपनी का मानना है कि हमें अपने अगले सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन के रूप में एक असाधारण व्यक्ति मिले हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में कई बड़े काम किए हैं।

हॉब्सन ने कहा कि स्टारबक्स के बोर्ड ने नरसिम्हन की सहायता के लिए शुल्त्स को अप्रैल 2023 तक अंतरिम सीईओ के रूप में बने रहने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार, नरसिम्हन विश्व की सबसे बडी कॉफी सीरीज कंपनी में सीईओ के तौर पर कई जिम्मेदारियों को निभाएंगे।

Starbucks New CEO: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO, जल्द संभालेंगे अपना कार्यभार
Starbucks New CEO

Starbucks New CEO: कई बड़ी कंपनियों में कर चुके हैं काम

लक्ष्मण नरसिम्हन यूके बेस्ड कंज्यूमर, हेल्थ, हाइजीन और न्यूट्रिशन कंपनी रेकिट (Reckitt) के CEO रह चुके हैं। रेकिट ने गुरुवार को नरसिम्हन के अचानक जाने की घोषणा की थी। इस ऐलान के बाद रेकिट के 5% शेयर एक दम से गिर गए।

Starbucks New CEO: नरसिम्हन ने पेप्सिको में कई लीडरशिप रोल्स निभाए हैं

Starbucks New CEO: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO, जल्द संभालेंगे अपना कार्यभार
Starbucks New CEO

बता दें कि नरसिम्हन पहले पेप्सिको में कई लीडरशिप रोल्स निभा चुके हैं। जिसमें ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर का रोल भी शामिल था। उन्होंने कंपनी के लैटिन अमेरिका, यूरोप और उप-सहारा अफ्रीका संचालन के सीईओ के रूप में भी काम किया। नरसिम्हन ने कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में एक सीनियर पार्टनर के रूप में भी काम किया है, जहां उन्होंने यू.एस., एशिया और भारत में अपने उपभोक्ता, खुदरा और टेक्नोलॉजी प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित किया है।

Starbucks New CEO: लक्ष्मण नरसिम्हन ने कहां से की है पढ़ाई?

नरसिम्हन ने भारत की पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीरियरिंग में डिर्गी ली है। उन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स भी किया है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here