AAP MLA Baljinder Kaur: घरेलू हिंसा का शिकार हुईं AAP विधायक, पति ने सरेआम जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

महिला नेत्री का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

0
175
AAP MLA Baljinder Kaur: घरेलू हिंसा का शिकार हुई आप विधायक, पति ने सरेआम जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
AAP MLA Baljinder Kaur: घरेलू हिंसा का शिकार हुई आप विधायक, पति ने सरेआम जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

AAP MLA Baljinder Kaur: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर को उनके पति द्वारा सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो 10 जुलाई का है जो अब सामने आया है।

AAP MLA Baljinder Kaur: घरेलू हिंसा का शिकार हुई आप विधायक, पति ने सरेआम जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Viral video

बलजिंदर कौर तलवंडी साबो से दो बार विधायक रह चुकी हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला विधायक अपने पति से किसी बात को लेकर बहस कर रही है और बहस के दौरान पति सुखराज सिंह अचानक अपनी पत्नी को जोरदार थप्पड़ मार देता है।

AAP MLA Baljinder Kaur: घरेलू हिंसा का शिकार हुईं AAP विधायक

AAP विधायक के इस वीडियो में पति-पत्नी के साथ बाकी घर वाले भी मौजूद हैं। ये सभी लोग घर के मेन गेट पर खड़े हैं, जहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो रही है। घर के सभी लोग इनके बीच बहस को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, तभी सुखराज सिंह उठते हैं और अपनी पत्नी को थप्पड़ मार देते हैं। इस घटना के बाद सभी लोग उन्हें धक्का देकर पत्नी से दूर कर देते हैं। वहीं, इसके बाद AAP विधायक को रोता हुआ देखा गया।

बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला पारिवारिक झगड़े का है। तलवंडी से विधायक बलजिंदर कौर के घर में काफी समय से झगड़ा चल रहा है। जिसके कारण वो काफी पेरशान हैं।

AAP MLA Baljinder Kaur: मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज

महिला नेत्री का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। अभी तक AAP विधायक की ओर से इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। हालांकि, इस मामले पर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी का कहना है कि उन्होंने वीडियो देखा है और वह खुद इस मामले पर संज्ञान लेंगी।

AAP MLA Baljinder Kaur: घरेलू हिंसा का शिकार हुई आप विधायक, पति ने सरेआम जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Viral Video

आपको बता दें कि बलजिंदर कौर की शादी फरवरी 2019 में माझा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के युवा विंग के संयोजक सुखराज सिंह से हुई थी। उन्होंने साल 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से एम.फिल किया है। राजनीति में आने से पहले वह फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here