कैसे बदले मजदूरों के काम करने के नियम, Labour Day पर जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें

0
152
Labour Day 2023 history
Labour Day 2023

Labour Day 2023: दुनियाभर में 1 मई को मजदूर दिवस अर्थात International Labour Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मुख्य रूप से यही होता है कि मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करना तथा उनके द्वारा किए गए योगदान को याद करना है। इसके अलावा मजूदरों और श्रमिकों के हक की आवाज को उठाना और उनके खिलाफ हो रहे शोषण को रोकना है। उन्हें सम्मान देने के लिए प्रति वर्ष एक मई को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज भी कई जगहों पर मजदूरों की स्थिति सही नहीं है। कई सारी सरकारी योजनाएं तो हैं लेकिन उनका लाभ सभी मजदूरों को नहीं मिल रहा है।

Labour Day 2023
Labour Day 2023

यह मजदूर आंदोलन अमेरिका में 1 मई 1886 को शुरू हुआ था। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे थे, दरअसल उस वक्त मजदूरों से 15-15 घंटे काम करने को कहा गया था। इस आंदोलन के बीच पुलिस ने मजदूरों पर गोलियां चलाईं, जिसमें मजदूरों की जान चली गई। जबकि 100 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए।

Labour Day 2023: आखिर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस

Labour Day 2023:इस व्यापक आंदोलन के बाद अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। इस बैठक में मजदूरों के लिए दिन में आठ घंटे काम करने का निर्णय लिया गया। इसी सम्मेलन में एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके साथ ही इस दिन छुट्टी देने का भी निर्णय लिया गया। अमेरिका में मजदूरों को आठ घंटे काम करने के नियम के बाद कई देशों ने इसे अपनाया।

Labour Day 2023
Labour Day 2023

वहीं भारत में एक मई को मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत वर्ष 1923 को चेन्नई से हुई। यह फैसला लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में लिया गया था। इस बैठक में कई सारे संगठन और सोशल पार्टी ने भाग लिया था। यह मजदूरों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे थे।

Labour Day 2023: श्रमिक दिवस से जुड़े कुछ तथ्य

दुनियाभर में श्रमिकों और कामगारों के योगदानों को सम्मान देने के लिए इंटरनेशनल लेबर डे अथवा विश्व मजदूर दिवस मनाया जाता है। श्रमिक दिवस करीब 80 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इस दिन विश्व के कई देशों में मजदूर दिवस की छुट्टी रहती है। इसमें भारत भी शामिल है। कनाडा और अमेरिका में श्रमिक दिवस एक मई को नहीं बल्कि सितंबर के पहले सोमवार को मनाया जाता है।

संबंधित खबरें…

सुप्रीम कोर्ट में दायर SEBI की अर्जी पर अडानी समूह ने दिया जवाब, कहा-सेबी की अर्जी में गड़बड़ी का…

पंजाब के लुधियाना में हादसा, जहरीली गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी, 11 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here