पंजाब के लुधियाना में हादसा, जहरीली गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी, 11 लोगों की मौत

0
97
Giaspura Gas Leak
Giaspura Gas Leak

Giaspura Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में आज सुबह एक भीषण होदसा होने की खबर सामने आई है। ग्यासपुरा में जहरीली गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की खबर मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने हादसे के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है। फिलहाव गैस लीक होने की वजह सामने नहीं आई है।

Giaspura Gas Leak
Giaspura Gas Leak

पंजाब में हुए इस हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लुधियाना में हुई गैस लीक की दुर्घटना दुःखद है। NDRFHQ की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है।” वहीं पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह कहते हैं कि अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 को भर्ती कराया गया है। मैं मृतकों के परिजनों से मिलूंगा और 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करूंगा और 50,000 रुपये उन लोगों को प्रदान किए जाएंगे जो घायल हैं। अस्पताल में भर्ती कराया गया। उचित जांच की जाएगी।”

Giaspura Gas Leak
Giaspura Gas Leak

लुधियाना की डिप्टी कमिशनर सुरभि मलिक द्वारा ताजा जानकारी के अनुसार अबतक करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि कुछ गैस संदूषण है जो हुआ है। यह काफी संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है। इस मामले में जांच की जा रही है। एनडीआरएफ नमूने प्राप्त कर रहा है।

Giaspura Gas Leak: अब तक हादसे में कई लोगों की हो चुकी है मौत

Giaspura Gas Leak: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में रविवार सुबह गैस रिसाव की घटना सामने आई है। इस मामले में एस पी वर्मा ने बताया कि हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसे में 11 लोगों से ज्यादा की मृत्यु हुई है। 10 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है। लुधियाना गैस रिसाव मामले में एसडीएम लुधियाना वेस्ट स्वाति बताया कि निश्चित रूप से यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं।

संबंधित खबरें…

Alan Rickman के जन्‍मदिन पर Google ने बनाया बेहद खास Doodle, जानिए कौन थे एलन रिकमैन?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here