‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज महाराष्ट्र में एंट्री, 14 दिनों के शेड्यूल में राहुल गांधी संग शामिल होंगे कई दिग्गज

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश करने के साथ ही इस पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

0
124
Congress Twitter: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी (फाइल फोटो)
Congress Twitter: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का आज 61वां दिन है। सोमवार 7 नवंबर यानी आज भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में प्रवेश करेगी। यह पदयात्रा महाराष्ट्र में करीब 14 दिनों तच चलेगी। यात्रा 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। वहीं, राहुल गांधी 10 और 18 नवंबर को राज्य में 2 रैलियों में जनता को संबोधित करेंगे।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की आज महाराष्ट्र में एंट्री, 14 दिनों के शेड्यूल में राहुल गांधी संग शामिल होंगे कई दिग्गज
Bharat Jodo Yatra:

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के कामारेड्डी से यह यात्रा रात करीब 9 बजे महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के देगलुर में प्रवेश करेगी। पार्टी की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस की राज्य इकाई ने देगलुर के कलामंदिर में स्थित छत्रपति शिनाजी महाराज की प्रतिमा के पास यात्रा के प्रतिभागियों के लिए स्वागत समारोह करने की योजना बनायी गई है।

बताया जा रहा है कि समारोह के बाद पदयात्रा रात 10:10 बजे फिर से शुरू की जाएगी। इस दौरान समर्थकों के हाथों में एकता मशाल होगी। गौरतलब है कि आधी रात के बाद पदयात्रा में शामिल लोग देगलुर के गुरुद्वारे जाएंगे। बाद में चिडरावर मिल में रात को आराम करेंगे। यात्रा 8 नवंबर को सुबह 8:30 बजे फिर शुरू की जाएगी।

Bharat Jodo Yatra: उद्धव ठाकरे और शरद पवार के शामिल होने की उम्मीद

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश करने के साथ ही इस पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच खबर है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे राहुल गांधी के साथ यात्रा में भाग ले सकते हैं। दोनों नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए ये साफ किया कि उन्हें पदयात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है और वो यात्रा में हिस्सा लेंगे।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की आज महाराष्ट्र में एंट्री, 14 दिनों के शेड्यूल में राहुल गांधी संग शामिल होंगे कई दिग्गज
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद- नाना पटोले

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने नांदेड़ में रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में नाना पटोले ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 8 साल में देश ने भ्रष्टाचार, डर और भूखमरी देखी है। उन्होंने कहा कि हमारी पदयात्रा का उद्देश्य राजनीति नहीं है। इसका लक्ष्य देश को परेशान कर रहे मुद्दों को सामने लाना है। कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हमसे संपर्क किया है। उन लोगों ने कहा है कि वो भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हैं, लेकिन सामने नहीं आएंगे।

बता दें कि यात्रा 7 सितंबर को शुरू की गई थी। जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी। आज यात्रा का 61वां दिन है। अभी तक राहुल गांधी को इस यात्रा में जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। यात्रा के दौरान लाखों लोगों का हुजूम राहुल गांधी के साथ चलता नजर आता है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here