Karnataka Vidhansabha Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग, जानिए कितनी सीटों के लिए पड़ेंगे वोट, किन दिग्‍गजों के बीच दिलचस्‍प होगा मुकाबला?

Karnataka Vidhansabha Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 58,282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 28,866 शहरी क्षेत्रों में आते हैं। आंकड़ों के मुताबिक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 883 है।

0
111
Karnataka Elections Exit Polls
Karnataka Vidhansabha Elections 2023 top news of the day

Karnataka Vidhansabha Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज यानी बुधवार को वोटिंग होनी है।इस साल मुकाबला यहां बेहद रोचक होने वाला है। क्‍योंकि बजरंग दल पर बैन से लेकर मुस्‍लिम आरक्षण तक कई ऐसे मुद्दे हैं जिनके आधार पर आज यहां के मतदाता वोट डालेंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य में वर्तमान में 28 संसदीय सीटें और 224 विधानसभा क्षेत्र हैं। 224 विधानसभा सीटों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वजुभाई वाला कर्नाटक के राज्यपाल हैं और विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

Karnataka Vidhansabha Election 2023 top news
Karnataka Assembly Election 2023 top news

Karnataka Vidhansabha Elections 2023: 58,282 मतदान केंद्र पर होगी पोलिंग

Karnataka Vidhansabha Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 58,282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 28,866 शहरी क्षेत्रों में आते हैं। आंकड़ों के मुताबिक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 883 है। चुनाव आयोग ने कहा कि उसने संवेदनशील बूथों की पहचान कर विशेष व्यवस्था की है। कर्नाटक के 2023 विधानसभा चुनाव में 9.17 लाख पहली बार वोट की चोट करेंगे। इसके साथ ही पहली बार चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से ज्यादा और विकलांग लोगों के लिए घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई है।

Karnataka Vidhansabha Elections 2023: 5.21 करोड़ वोटर चुनेंगे अपनी सरकार

Karnataka Vidhansabha Elections 2023: कर्नाटक राज्य में कुल 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 2.59 महिला और 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से 16,976 100 अधिक आयु के हैं। 4,699 ट्रांसजेंडर हैं और 9.17 लाख पहली बार के वोटर हैं। चुनाव आयोग के जारी निर्देशों के मुताबिक वह कमजोर आदिवासी समूहों और ट्रांसजेंडरों के लिए विशेष बूथ स्थापित करेगा।

Karnataka Vidhansabha Elections 2023: इन वीआईपी सीटों पर होगी सबकी नजर

Karnataka Elections 2023
Karnataka Elections 2023
  • शिगगांव: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके चलते इस सीट पर खास नजर रहेगी।
  • वरुणा: यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके परिवार का गढ़ है। इससे पहले जनता के बीच सिद्धारमैया भावुक अपील कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है।जिसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता सिद्धारमैया की इस अपील को किस नजरिए से लेती है।

कनकपुरा: यह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और वोक्कालिगा के मजबूत नेता डीके शिवकुमार का घरेलू मैदान है। जांच के आरोपों से घिरे और कांग्रेस में जान फूंकने वाले शिवकुमार बीजेपी को कितनी कड़ी टक्कर दे पाते हैं यह देखने वाली बात होगी।
चन्नापटना: इस निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी चुनाव लड़ेंगे। जेडीएस खुद को किंगमेकर बताती रही है। इस वजह से यह देखना रोमांचक होता है कि पार्टी अपने प्रदर्शन से अपने आपको कितना साबित कर पाती है।
शिकारीपुरा : बीजेपी ने इस सीट से पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मैदान में उतारा है। बेटे के लड़ने की वजह से येदियुरप्पा के लिए यह सीट साख का सवाल है।
रामनगर : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी यहां से चुनाव मैदान में हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here