‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले Arvind Trivedi का निधन, पिछले दो-तीन दिनों से बिगड़ी हुई थी तबियत

0
716
'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन

टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो रामायण (Ramayana) में रावण (Ravana) का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का 83 साल की उम्र में 5 अक्टूबर की देर रात निधन हो गया। अरविंद की मौत की खबर उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने दी।

https://www.instagram.com/p/COeZK0wHYkd/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e7a18682-4554-4d8f-9ff0-a180434834c3

बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। और उनका करियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ। एक्टर के भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा के जाने माने चहरे में से एक है।  हिंदी के पॉपुलर शो रामायण से घर-घर पहचान बनाने वाले रावण यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है।

रामायण के राम यानी एक्टर अरुण गोव‍िल ने ट्वीट किया- ‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे  अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया. नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे.’

यह भी पढ़ें : Tarak Mehta Show के ‘नट्टू काका’ का हुआ निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार

जोधा अकबर’ फेम एक्ट्रेस Manisha Yadav का निधन, पीछे छोड़ गई एक साल का बेटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here