Rohit Sharma ने T-20 क्रिकेट में हासिल की एक बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बने

0
296
Rohit sharma

Team India के प्रमुख बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा के T-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे हो गए। ऐसा करने वाले वो भारत के पहले खिलाड़ी बने। भारत के साथ-साथ वो एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे किए है।

रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट के 355वें मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने 2 छक्के जमाए। इसके साथ ही उनके 400 छक्के भी पूरे हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के अलावा अन्य टी20 मुकाबलों को मिलाकर यह आंकड़ा हासिल हुआ है।

रोहित शर्मा से पहले छह बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं

वर्ल्ड क्रिकेट में रोहित शर्मा से पहले छह बल्लेबाज ही ऐसे रहे हैं जिनके बल्ले से टी20 क्रिकेट में 400 या उससे ज्यादा छक्के निकले हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम है जिन्होंने 1000 से ज्यादा छक्के टी20 क्रिकेट में जड़े हैं। दूसरे और तीसरे नम्बर पर उनके ही देश के किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल का नाम आता है। चौथे नम्बर पर ब्रेंडन मैकलम हैं और पांचवें स्थान पर शेन वॉटसन का नाम आता है। छठे स्थान पर दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स हैं। एशिया महाद्वीप में रोहित के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में 400 छक्के नहीं लगा पाया है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ में जाने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस और केकेआर की टीम की टीम के बीच अब प्लेऑफ़ में जाने को लेकर होड़ है।

यह भी पढ़ें: 

IPL 2021 : Rajasthan Royal के रफ्तार के नए बादशाह Kartik Tyagi की कहानी, स्टोक्स से लेकर ब्रेट ली तक कर चुके हैं तारीफ

IPL 2021 के दूसरे चरण में खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के बाद देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here