West Bengal News: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित 7 भाजपा विधायकों का निलंबन गुरुवार को रद्द कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय के समक्ष विधायकों के निलंबन को रद्द करने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए गए, जिन्हें अब पारित कर दिया गया है। स्पीकर ने भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ,सुवेंदु अधिकारी और चार अन्य विधायकों – मनोज तिग्गा, नरहरि महतो, मिहिर गोस्वामी के खिलाफ निलंबन आदेश को वापस लिया है।
West Bengal News: भाजपा के प्रस्ताव को स्पीकर ने किया था खारिज
पिछले हफ्ते की शुरुआत में, स्पीकर बंदोपाध्याय ने कुछ तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए निलंबन को रद्द करने के लिए भाजपा के एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। बंदोपाध्याय ने तकनीकी खामियों के बिना एक नया प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा था।

West Bengal News: 28 मार्च को भाजपा विधायक हुए थे निलंबित
बता दें कि विधानसभा में 28 मार्च को सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के विधायकों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद अध्यक्ष ने 5 विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। अधिकारी, भाजपा विधायक दीपक बर्मन, शंकर घोष, मनोज तिग्गा और नरहरि महतो के साथ इस साल के सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले, भाजपा खेमे के दो अन्य विधायकों- मिहिर गोस्वामी और सुदीप मुखोपाध्याय को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उनके आचरण को लेकर निलंबित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें:
- West Bengal: ममता सरकार का फैसला, राज्य की यूनिवर्सिटी में अब राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री बनेंगी चांसलर
- West Bengal Coal Scam: ममता बनर्जी के भतीजे की पत्नी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, जानें क्या है मामला?