Alia Ranbir Wedding: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 15 अप्रैल को शादी कर रहे हैं। आज से उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो रहे हैं। आलिया और रणबीर की प्री-वेडिंग रस्में मेहंदी सेरेमनी से शुरू होंगी। शादी की सभी रस्में वास्तु में ही होगी। इससे पहले, बर्फी अभिनेता के घर को लाइट से सजाया गया है। पूरे स्टूडियो को रोशन कर दिया गया है। ये लाइटें स्टूडियो बिल्डिंग समेत पेड़ों पर लगाई गई हैं। फैंस कपल के फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!
Alia Bhatt- Ranbir Kapoor प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू
बॉलीवुड के लव बड्स की शादी मुंबई वास्तु बिल्डिंग में होगी। आज यानी 13 अप्रैल से दोनों के यहां 7 फेरों से पहले होनी वाली रस्मों की शुरूआत हो जाएंगी। आज ‘वास्तु’ में सुबह 11:00 बजे गणेश पूजा होगी और इसी के साथ कपल के शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। इसके बाद दोपहर में मेहंदी का फंक्शन भी होगा। इस फंक्शन के लिए दोनों के क्लोज फ्रेंडस शामिल होंगे।
हर दिन इनकी शादी को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। शादी की खबरों के बाद अब इनके हनीमून को लेकर चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, कपल अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे। बता दें कि रणबीर-आलिया की लव स्टोरी भी इसी देश में शुरू हुई थी। सूत्रों के मुताबिक आलिया साउथ अफ्रीका को अपना लकी डेस्टिनेशन मानती हैं। रणबीर और आलिया को वाइल्डलाइफ सफारी काफी पसंद है।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट शादी में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनने वाली हैं। हालांकि, वह अन्य शादी समारोह में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए कपड़ों में नजर आएंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट सब्यसाची के डिजाइन किए पिंक लहंगे में रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लेंगी।
यह भी पढ़ें:
Ranbir-Alia Wedding Preparations: दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है कपूर परिवार का ‘RK’ हाउस!