Alia Ranbir Wedding: Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू! गणेश पूजा से निभाई जाएंगी रस्में

बॉलीवुड के लव बड्स की शादी मुंबई वास्तु बिल्डिंग में होगी। आज यानी 13 अप्रैल से दोनों के यहां 7 फेरों से पहले होनी वाली रस्मों की शुरूआत हो जाएंगी।

0
508
ranbir kapoor- alia bhatt
Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू

Alia Ranbir Wedding: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 15 अप्रैल को शादी कर रहे हैं। आज से उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो रहे हैं। आलिया और रणबीर की प्री-वेडिंग रस्में मेहंदी सेरेमनी से शुरू होंगी। शादी की सभी रस्में वास्तु में ही होगी। इससे पहले, बर्फी अभिनेता के घर को लाइट से सजाया गया है। पूरे स्टूडियो को रोशन कर दिया गया है। ये लाइटें स्टूडियो बिल्डिंग समेत पेड़ों पर लगाई गई हैं। फैंस कपल के फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!

Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor

Alia Bhatt- Ranbir Kapoor प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू

बॉलीवुड के लव बड्स की शादी मुंबई वास्तु बिल्डिंग में होगी। आज यानी 13 अप्रैल से दोनों के यहां 7 फेरों से पहले होनी वाली रस्मों की शुरूआत हो जाएंगी। आज ‘वास्तु’ में सुबह 11:00 बजे गणेश पूजा होगी और इसी के साथ कपल के शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। इसके बाद दोपहर में मेहंदी का फंक्शन भी होगा। इस फंक्शन के लिए दोनों के क्लोज फ्रेंडस शामिल होंगे।

Ranbir Kapoor -alia bhatt
Ranbir Kapoor की दुल्हनियां बनेंगी Alia Bhatt

हर दिन इनकी शादी को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। शादी की खबरों के बाद अब इनके हनीमून को लेकर चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, कपल अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे। बता दें कि रणबीर-आलिया की लव स्टोरी भी इसी देश में शुरू हुई थी। सूत्रों के मुताबिक आलिया साउथ अफ्रीका को अपना लकी डेस्टिनेशन मानती हैं। रणबीर और आलिया को वाइल्डलाइफ सफारी काफी पसंद है।

Ranbir Kapoor alia bhatt
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt अप्रैल में करेंगे शादी?

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट शादी में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनने वाली हैं। हालांकि, वह अन्य शादी समारोह में मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किए गए कपड़ों में नजर आएंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट सब्यसाची के डिजाइन किए पिंक लहंगे में रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लेंगी। 

यह भी पढ़ें:

Ranbir-Alia Wedding Preparations: दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है कपूर परिवार का ‘RK’ हाउस!

Ranbir और Alia Bhatt की शादी से टूटा युट्यूबर का दिल, कार के पीछे भागते नजर आए निक, वीडियो पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here