UP Election 2022: उत्तरप्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और आगामी चुनाव के लिए Congress Party पूरा जोर लगा रही है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra ने Noida में विभिन्न समूहों के साथ बातचीत की। नोएडा में प्रियंका ने कहा, “तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद फैलाने से सिर्फ़ राजनीतिक दलों का फायदा होता है। जनता का फायदा नहीं।” बता दें कि कांग्रेस पार्टी कई सालों से यूपी की सत्ता से बाहर है और इस बार पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरी है।
प्रियंंका गांधी ने कई समूहों से जुड़ी महिलाओं से किया संवाद
सोमवार को नोएडा में प्रियंंका गांधी ने आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया। बता दें कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी महिलाओं की बात प्रमुखता से कर रही है।
वहीं नौकरियों के मुद्दे पर सभी राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल सिर्फ घोषणाएं करते हैं कि जब वे सत्ता में आएंगे तो वे बड़ी संख्या में नौकरियां प्रदान करेंगे, लेकिन कभी नहीं बताएंगे कि वे इसे कैसे करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम विभिन्न रोजगारों के लिए एक नौकरी कैलेंडर स्थापित करेंगे और उन्हें (युवाओं को) बताएंगे कि हम उन्हें नौकरियां कैसे प्रदान करेंगे।
UP Election 2022 के लिए Congress ने जारी की पांचवीं सूची
आगामी चुनाव को लेकर Congress Party ने सोमवार को अपनी पांचवीं सूची जारी की है। 5वीं सूची में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है। बता दें कि 5वीं लिस्ट जारी करने के साथ कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 332 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने जो 6 उम्मीदवार घोषित किए वो इस प्रकार हैं: पुरवा (Purwa) से उरुशा राणा (Urusha Rana), लखनऊ पश्चिम (Lucknow West) से शहाना सिद्दीकी (Shahana Siddique), लखनऊ पूर्व (Lucknow East) से पंकज तिवारी (Pankaj Tiwari), लखनऊ उत्तर (Lucknow North) से अजय श्रीवास्तव (Ajay Srivastava), लम्भुआ (Lambhua) से विनय विक्रम सिंह (Vinay Vikram Singh) और कल्याणपुरी (Kalyanpuri) से गायत्री तिवारी (Gayatri Tiwari)