उन्नाव रेप पीड़िता की मां को Congress से टिकट मिलने के बाद Rahul Gandhi का BJP पर वार, बोले-वे न्याय का चेहरा बनेंगी, लड़ेंगी, जीतेंगी

0
371
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Congress UP Candidates List: उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद Rahul Gandhi ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्नाव की घटना को लेकर बीजेपी पर वार करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट किया। राहुल ने लिखा, ”उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी।”

Congress UP Candidates List: रेप पीड़िता की मां को भी मिला टिकट

बता दें कि Congress Party ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है और उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया गया है। वहीं सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी टिकट मिला है। पार्टी की तरफ से आशा वर्कर पूनम पांडे को भी टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि राज्‍य में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी इस बार अपना पूरा दमखम लगा रही है। पिछले 1 साल में Congress Party प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय रही है।

Congress UP Candidates List:

congress 1
Congress Party

गुरुवार को 125 प्रत्याशियों की सूची महासचिव Priyanka Gandhi ने जारी की। 125 में से 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।

Congress UP Candidates List
Congress Leader Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हर चुनाव में हमने हर पार्टी में देखा है​ कि कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं, कुछ लोग घबरा जाते हैं, हो सकता है कि हम यहां से नहीं जीते। मुझे नहीं लगता कि ये ऐसी चीज है जिससे किसी भी पार्टी को घबराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं और ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

Assembly Election 2022 Date Live
Assembly Election 2022 Date Live

UP Election 2022: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here