तमिलनाडु (Tamilnadu) के कुन्नूर में बुधवार को mi 17 v5 Helicopter Crash हो गया। उस वक्त हेलीकॉपटर में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई। उन तेरह लोगों में हमारे देश के CDS Vipin Rawat भी हमारे बीच नहीं रहे, इनके साथ उनकी पत्नी और 11 जवानों की भी मृत्यु हो गई।
ग्रुप Capt. वरुण सिंह को मिल चुका है शौर्य चक्र
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) बच गए, वो इस दुर्घटना के एकलौते Surviver है। रिपोर्ट के अनुसार उनका शरीर 80 फीसदी भाग जल गया है, अभी उनका इलाज चल रहा है। वह Wellington के सैन्य अस्पताल में भर्ती हेेैै। उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था जो इन्हें 2020 में एक हवाई आपात स्थिति के दौरान LAC पर Tejas Fighter Plane को बचाने के लिए मिला था। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम और दबाव प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार के बाद वे एलसीए तेजस को उड़ा रहे थे। इस दौरान काफी ऊंचाई पर जाने के बाद उसने अपना सेल्फ कंट्रोल खो दिया इसके बावजुद अपनी सूझबूझ से ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने विमान को लैंड कराया था।
देवरिया के बेटे ने सबको किया है गर्वान्वित
Group Captain Varun Singh उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कन्हौली गांव के रहने वाले हैं। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के दम पर इन्होनें सेना का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शौर्य चक्र हासिल किया, इस पर जिले के लोगों को काफी गर्व महसुस हुआ था। कैप्टन वरुण सिंह के पिता और भाई भी देश के सेवा में कार्यरत रहे है। इनके पिता Colonel केपी सिंह भी सेना से रिटायर अफसर है और इनके भाई Navy में अभी भी कार्यरत है।
देश कर रहा है दुआ
दुर्घटना के एकलौते Surviver, Group Captain Varun Singh के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा है, की वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापस आए। ग्रुप कप्तान वरुण सिंह के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर उनके रिकवर होने की कामना की है।
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने अपने ट्वीट में कहा, “इस हादसे में अपनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जिनका वर्तमान में सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में इलाज चल रहा है।“
गृहमंत्री Amit Shah ने कहा, “मैं श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के दुखद निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुखद क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।“
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष Asaduddin Owaisi ने ट्वीट किया- मेरी प्रार्थनाएं जनरल रावत और उनकी पत्नी के परिवार के साथ हैं। कुन्नूर में हुए दुखद हादसे में आज जिन लोगों का निधन हो गया, उनके प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना। एकमात्र उत्तरजीवी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना
IAF ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया, “जनरल बिपिन रावत को उनके गतिशील नेतृत्व और दूरदृष्टि के लिए याद किया जाएगा। DWWA की अध्यक्ष श्रीमती मधुलिका रावत के व्यक्तित्व और अनुग्रह की कमी सभी को खलेगी। हम ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं जो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।“
CDS Bipin Rawat के निधन पर अभिनेता Salman Khan ने ट्वीट कर जताया शोक, देखें पोस्ट
CDS General Bipin Rawat के पिता भी थे सेना में अधिकारी, जानें सबकुछ…