भारत दौरे पर पुतिन को गिरफ्तारी का जोखिम! क्रेमलिन ने कहा- “G20 समिट में नहीं होंगे शामिल”

G20 Summit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा...

0
71
Vladimir Putin in G20 Summit
Vladimir Putin in G20 Summit

G20 Summit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने शुक्रवार (25 अगस्त) को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति की G20 समिट में भाग लेने की कोई योजना नहीं है।

FotoJet 2023 08 25T175409.795
Vladimir Putin

G20 Summit: ICC ने पुतिन के खिलाफ जारी किया अरेसेट वारंट

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए अरेस्ट वारंट जारी कर रखा है, हालांकि क्रेमलिन ने इसका मजबूती से खंडन किया है। इसका मतलब यह है कि विदेश यात्रा करते समय पुतिन को गिरफ्तार किए जाने का जोखिम बना हुआ है।

ब्रिक्स की मीटिंग में शामिल नहीं हुए पुतिन

बता दें, इस सप्ताह व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण अफ्रीका में उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह ब्रिक्स के 15वें शिखर सम्मेलन में भी व्यक्तिगत रूप से हिस्सा न लेकर, वीडियो लिंक के जरिए भाग लिया था।

thumbs b c d257c07364a019bef0fc8828ab0314be
Vladimir Putin

पश्चिमी देशों पर बोला हमला

पुतिन ने ब्रिक्स नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। रूस उस युद्ध को समाप्त करना चाहता है।

पुतिन ने यह भी कहा कि पश्चिमी देश दुनिया में अपना आधिपत्य जमाना चाहते हैं। उनकी इसी इच्छा के कारण यूक्रेन में गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि रूस अपनी संस्कृति, परंपराओं , भाषा और भविष्य के लिए लड़ रहे लोगों का समर्थन करेगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here