Russia Ukraine War: यूक्रेन की महिलाओं को बेड पर लेटे हुए तस्वीर भेज रहें हैं रूसी सैनिक, गंदे Messages के साथ कह रहें हैं मिलने आओ

0
385
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर संभावित रूसी आक्रमण को लेकर वहां तनाव की स्थिति बनी हुई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) ने यूक्रेन में जंग का ऐलान भी कर दिया है। आज सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) में धमाकों की आवाज भी सुनी गई हैं। इस बीच अब रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन(Ukraine) की महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने की खबर भी सामने आ रही है। रूसी सैनिक यूक्रेन की लड़कियों को टिंडर(Tinder) पर फ्लर्ट भरे मैसेज भेज रहे हैं।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: टिंडर पर भेज रहे हैं गंदे मैसेज

ब्रिटिश वेबसाइट ‘द सन’में छपी खबर के अनुसार रूस के सैनिक टिंडर पर यूक्रेन की लड़कियों को मैसेज भेज कर फ्लर्ट कर रहे हैं। यह आरोप 33 वर्षीय दाशा सिनेलिनकोवा नाम की एक महिला ने लगाया है। महिला ने कहा उनके पास ढेर सारे रूसी सैनिकों के मैसेज आ रहे हैं। यह सब मैसेज अलेक्जेंडर, ग्रेगरी, मिखाइल जैसे नामों से भेजे जा रहे हैं।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

बता दें कि रूस के सैनिक Kharkiv शहर से केवल 20 मील की दूरी पर बताए जा रहे हैं। वहीं द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के सैनिकों द्वारा इस तरह टिंडर पर कई लड़कियों को मैसेज और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जा रहे हैं। रूसी सैनिकों की इन हरकत से यूक्रेन की महिलाएं काफी परेशान हैं।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

इतना ही नहीं महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई रूसी सैनिक काफी गंदे-गंदे मैसेज भेज रहे हैं और मिलने के लिए भी बुला रहे हैं। अब रूसी सैनिकों की एसी हरकत के बाद उनकी हरकतों का सोशल मीडिया पर लगातार स्क्रीनशॉट के साथ मैसेज शेयर किए जा रहे हैं।

एक महिला ने बताया कि एक सैनिक ने मुझे मैसेज किया, वह आदमी अपने बेड पर लेटे हुए हाथ में पिस्टल के साथ था। अन्य महिला ने कहा कि एक रूसी सैनिक पूरी तरह से यूनिफॉर्म में था और हाथ में हथियार लेकर खड़ा था। वहीं एक और महिला ने बताया कि जिसने उसे मैसेज भेजा उस सैनिक ने सिर्फ एक धारीदार बनियान ही पहना हुआ था।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here