PM Modi Visit to USA: स्‍पेस से लेकर स्‍वदेशी सेमीकंडक्‍टर क्षेत्र में गूंजेगा भारत का नाम, Indo-US गठजोड़ में कई बड़े ऐलान

PM Modi Visit to USA: प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका एक साथ विकास के लिए करीब-करीब हर मानवीय कोशिशों में गठजोड़ करने पर जोर दे रहे हैं।

0
36
PM Modi Visit to USA top news today
PM Modi Visit to USA

PM Modi Visit to USA: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि भारत और अमेरिका साल 2024 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने के लिए गठजोड़ कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका एक साथ विकास के लिए करीब-करीब हर मानवीय कोशिशों में गठजोड़ करने पर जोर दे रहे हैं।मालूम हो कि भारत अपने पहले मानवयुक्‍त स्‍पेसशिप गगनयान पर जोर-शोर से काम शुरू कर रहा है। इसकी शुरुआत साल 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में हो सकती है।

PM Modi Visit to USA: अंतरिक्ष सहयोग में नया कदम-PM Modi

PM Modi in US 23 june 3 min

PM Modi Visit to USA: भारत के अर्टेमिस संधि में शामिल होने का फैसले की घोषणा के बारे में मोदी ने कहा कि हमने अंतरिक्ष सहयोग में नया कदम आगे बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गठजोड़ की असीमित संभावनाएं हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि कैंसर, शुगर जैसी बीमारियों के टेस्टिंग और इलाज के नये रास्ते तैयार करने में गठजोड़ से लेकर मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान और 2024 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने आदि में गठजोड़ करने पर फोकस है।

साल 1967 के बाह्य अंतरिक्ष संधि पर आधारित अर्टेमिस संधि असैन्य अंतरिक्ष में खोजबीन को दिशानिर्देशित करने के लिए तैयार किये गये गैर-बाध्यकारी सिद्धांतों का एक सेट है। यह 2025 तक चांद पर इंसानों को फिर से भेजने का अमेरिका नीति का प्रयास है, जिसका लक्ष्य मंगल और अन्य ग्रहों तक अंतरिक्ष की खोजबीन करना है।

PM Modi Visit to USA: स्‍वदेशी होगा सेमीकंडक्टर प्लांट

PM Modi Visit to USA News
PM Modi Visit to USA

PM Modi Visit to USA: सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियां जल्‍द ही भारत में सेमीकंडक्टर व्यवस्था के निर्माण के लिए गठजोड़ कर सकती है। चिप कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी की ओर से जारी बयान में कहा कि माइक्रोन गुजरात में सेमीकंडक्टर परीक्षण और असेंबली प्लांट लगाएगी।इसमें कुल 2.75 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।
माइक्रोन ने कहा कि दो चरणों में विकसित किए जाने वाले इस प्लांट पर वह अपनी तरफ से 82.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।शेष राशि का निवेश केंद्र और राज्य सरकारों के तरफ से किया जाएगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here