Kawad Yatra 2023: कांवड़ यात्रा 2023 पर जानें से पूर्व जान लें ये जरूरी बातें

Kawad Yatra 2023: कांवड़ यात्रा को ध्‍यान में रखते हुए 7 राज्‍यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के उच्‍चाधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बैठक हुई।

0
38
Kawad Yatra 2023 top news today
Kawad Yatra 2023

Kawad Yatra 2023:भोले बाबा का प्रिय माह सावन कुछ ही दिन बाद शुरू हो जाएगा। इस साल की कांवड़ यात्रा की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है जोकि 15 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान बड़ी संख्‍या में कांवड़िये पवित्र नदियों से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।कांवड़ यात्रा को ध्‍यान में रखते हुए 7 राज्‍यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के उच्‍चाधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए।

इसके अलावा कांवड़ियों की भारी संख्‍या को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्‍यवस्‍था भी की गई है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि बीते 15-20 वर्षों से कांवड़ यात्रा में यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है। इस साल भी लगभग 4 करोड़ से अधिक यात्रियों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए कुछ नियम बनाए गए हैं ताकि किसी भी किस्‍म की परेशानी न हो सके।

Kawar yatra 2023 2 min
Kawad Yatra 2023.

Kawad Yatra 2023:जानिए क्‍या है कांवड़ियों के लिए दिशानिर्देश ?

Kawar yatra 2023 3 min
  • कांवड़ लेने जाना चाहते हैं तो आपके पास पहचान पत्र होना अनिवार्य है। डीजे पर रोक नहीं होगी, पुलिस नियंत्रण करेगी
  • कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी
  • किसी के पास आईडी नहीं है तो अपने जिले के कलेक्ट्रेट ऑफिस में पंजीकरण कराना होगा
  • कांवड़ ले जाने के दौरान उसकी ऊंचाई भी अक्‍सर हादसे का सबब बनती है। यही वजह है कि इस वर्ष उसकी ऊंचाई अधिकतम 12 फीट निर्धारित की गई है
  • कांवड़िए अपने साथ भाले या त्रिशूल जैसे नुकीले सामान नहीं लेकर चल सकेंगे
  • कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर अश्‍लील या उकसाने वाले गाने चलाने की अनुमति नहीं है
  • डीजे कितनी तेज आवाज में बजाया जा सकेगा इस पर भी कंट्रोल रहेगा

संबंधित खबरें

Jagannath Rath Yatra 2023: भगवान जगन्‍नाथ जी क्‍यों जाते हैं अपनी मौसी के घर, जानिए रथयात्रा से जुड़ी हर जानकारी यहां ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here