Nepal Plane Crash: प्लेन क्रैश में सभी लोगों की मौत, 4 भारतीयों समेत 22 लोगों की गई जान

Nepal Plane Crash: नेपाल में एक बड़ा प्लेन क्रैश हादसा हुआ है। जिसके मलबे की तस्वीरें आज सामने आ चुकी है। तारा एयरलाइन के प्लेन क्रैश पर आधिकारिक बयान दिया गया है कि प्लेन में मौजूद सभी लोगों की मौत हो चुकी है। प्लेन का मलबा मुस्तांग इलाके के कोबन में मिला है। 

0
318
Nepal Plane Crash: प्लेन क्रैश में सभी लोगों की मौत, 4 भारतीयों समेत 22 लोगों की गई जान
Nepal Plane Crash: प्लेन क्रैश में सभी लोगों की मौत, 4 भारतीयों समेत 22 लोगों की गई जान

Nepal Plane Crash: नेपाल में एक बड़ा प्लेन क्रैश हादसा हुआ है। जिसके मलबे की तस्वीरें आज सामने आ चुकी हैं। तारा एयरलाइन के प्लेन क्रैश पर आधिकारिक बयान दिया गया है कि प्लेन में मौजूद सभी लोगों की मौत हो चुकी है। प्लेन का मलबा मुस्तांग इलाके के कोबन में मिला है। 

Nepal Plane Crash: आधिकारिक बयान के अनुसार प्लेन क्रैश में सभी लोगों की मौत, 4 भारतीयों समेत 22 लोगों की गई जान
Nepal Plane Crash

पहाड़ पर यहां-वहां बिखरे क्षत-विक्षत शवों को इकठ्ठा किया जा रहा है। स्थानीय लोग इस काम में रेसक्यू टीम की मदद कर रहे हैं। अब तक मलबे से 16 शवों को निकाला गया है। हादसा इतना भयानक हुआ है कि शवों की पहचान करना मुश्किल है। फिलहाल रेसक्यू टीम का ऑपरेशन जारी है।

Nepal Plane Crash: अब तक 16 शव बरामद, 6 शवों की तालाश जारी

तारा एयरलाइस प्लेश क्रैश में आज सुबह से चल रहे रेसक्यू ऑपरेशन में अब तक 16 शवों को प्राप्त किया जा चुका है। वहीं 6 शवों को अभी भी ढूंढ़ा जा रहा है। बता दें कि प्लेन में कुल 22 लोग सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के मुाताबिक विमान पहाड़ से करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

Nepal Plane Crash: चारों भारतीय एक ही परिवार के सदस्य

Nepal Plane Crash: आधिकारिक बयान के अनुसार प्लेन क्रैश में सभी लोगों की मौत, 4 भारतीयों समेत 22 लोगों की गई जान
Nepal Plane Crash

प्लेन में सवार चारों भारतीयों की हादसे में मौत हो चुकी है। चारों भारतीय एक ही परिवार को बताए जा रहे है। ये परिवार मुंबई का रहने वाला है। इनकी पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभव त्रिपाठी के रूप में हुई है।

यह प्लेन रविवार को हादसे का शिकार हुआ था। तारा एयरलाइन की फ्लाइट 9NAET नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे अचानक फ्लाइट लापता हो गई थी।

दिनभर तलाश में ऑपरेशन चलाने के बाद शाम 4 बजे प्लेन के क्रैश होने की खबर आई थी। प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत 22 लोग सवार थे जिनमें 13 नेपाल, 4 भारतीय और 2 जर्मनी के नागरिक शामिल थे।

संबंधित खबरें:

दुर्घटनाग्रस्त हुआ Tara Air का विमान, मौके पर पहुंच रही है रेस्क्यू टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here