दुनिया के 112 सबसे महंगे देशों में से भारत एक ऐसा देश हैं जो रहने के लिए सबसे सस्ते देशों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिकी संस्था गोबैंकिंगरेट्स द्वारा 112 देशों में कराए गए ताजा सर्वे के आधार पर, दक्षिण अफ्रीका दुनिया का सबसे सस्ता देश है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है।

पाकिस्तान से भी सस्ता भारत

ताज्जूब की बात तो ये है कि नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देश भी रहने के मामले में भारत से महंगे हैं। आंकड़ो के अनुसार, पाकिस्तान दुनिया का 14वां सबसे सस्ता देश हैं। पाकिस्तान के शहर लाहौर में एक व्यक्ति का मासिक खर्चा करीब 530 डॉलर है जबकि कोलकाता में रहने वाले एक शख्स का मासिक खर्चा मात्र 285 डॉलर यानि 18 हजार रुपए हैं। इस सर्वे में नेपाल की रैंक 28 है, तो वहीं बांग्लादेश की रैंक 40 है। दुनिया के 50 सबसे सस्ते देशों में किराया सूचकांक के आधार पर भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि नेपाल को पहला दर्जा दिया गया है।

किराए मामले में सबसे सस्ता भारत

दुनिया के 50 सबसे सस्ते देशों में किराया सूचकांक में भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि नेपाल को पहला दर्जा दिया गया है। इसके अलावा सामान सूचकांक और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के हिसाब से भी भारत सबसे सस्ता देश है। यह सर्वे-स्थानीय क्रय शक्ति सूचकांक, मकान किराया सूचकांक, सामान सूचकांक और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जैसे चार मापदंडों के आधार पर कराया गया था।

ये हैं 6 सबसे महंगे देश

सर्वे में ये बात सामने आई कि बरमूडा 112वीं रैंक के साथ दुनिया का सबसे महंगा देश हैं जबकि बहामास ने 111वीं और हांगकांग ने 110वीं रैंक हासिल की हैं। स्विट्जरलैंड पांचवा और घाना छठा सबसे महंगा देश हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका सबसे सस्ता देश बताया गया है।

दक्षिण अफ्रीका सबसे सस्ता

सभी 112 देशों की तुलना इन मापदंडों के आधार पर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से की गई है। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय क्रय शक्ति सबसे अधिक है, साथ ही वस्तुओं और  सेवाओं की दर भी सबसे कम है। इस हिसाब से रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका सबसे सस्ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here