फेसबुक डाटा लीक मामले की परतें एक के बाद एक खुलती जा रही है। हाल ये है कि देश की राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस भी इसके घेरे में आ गई है और अब उसको पार्टी के बचाव में जवाबदेही देनी पड़ रही है। दरअसल, एक नए खुलासे के अनुसार, कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के लंदन स्थित दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर दीवार पर चिपका दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ के पंजे का पोस्टर दफ्तर में लगा नजर आ रहा है। इस पोस्टर में डेवलपमेंट फार ऑल स्लोगन भी नजर आ रहा है। यह फोटो बीबीसी की 2017 में बनी डाक्यूमेंट्री से नजर आ रहा है। इस खुलासे के बाद उस दावे की पुष्टि होती नजर आ रही है कि कांग्रेस का एलेक्सजेंडर निक्स के साथ रिश्ता था और पार्टी कथित रूप से कैम्ब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट थी।

बता दें कि इससे पहले भी फेसबुक डाटा लीक को लेकर कांग्रेस पर आरोप लग चुके हैं। बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं जिसके बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं, जिसमें कैम्ब्रिज एनालिटिका के कर्मचारी रहे विसलब्लोअर क्र‍िस्टफर विली के खुलासे में कांग्रेस पार्टी का नाम लेना शामिल है। हालांकि कांग्रेस भले ही दावा कर रही हो कि उसके और कैम्ब्रिज एनालिटिका के बीच कोई संबंध नहीं है, लेकिन इस तस्वीर पर सफाई देना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा। इस नए खुलासे के बाद बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया है कि- क्या बात है राहुल जी, कांग्रेस का हाथ कैंब्रिज एनालिटिका के साथ।

खबरों के अनुसार, पिछले साल वीडियो जर्नलिस्ट और टेक ब्लॉगर  जैमी ने बीबीसी के लिए ‘सीक्रेट्स ऑफ सिलिकन वैली’ नाम से दो भागों में डॉक्यूमेंट्री बनाई थी और इसे पिछले साल रिलीज किया गया था। ‘सिक्रेट्स ऑफ सिलिकन वैली’ नाम के इस डॉक्यूमेंटरी के दूसरे पार्ट ‘द पर्सूएशन मशीन’ में इस पोस्टर को देखा जा सकता है। इस पोस्टर में  जेमी बार्लेट को कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के साथ हाथ मिलाते देखा गया है। निक्स के पीछे की दीवार पर कांग्रेस का पोस्टर लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here