China Taiwan News: रूस और यूक्रेन में तनाव के बीच ताइवान पर भी मंडराता खतरा, चीन ने कहा- ताइवान हमेशा चीन का हिस्सा रहा है

0
420
China Taiwan News

China Taiwan News: चीन हमेशा से ही ताइवान पर अपना दावा करता रहा है। यही कारण है कि पिछले 2 साल से चीन ने इस स्वशासित द्वीप Taiwan के पास सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर ताइवान को अपना हिस्सा बताकर पुराने विवाद को हवा दे दी है। अब रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बीच चीन का ताइवान पर अधिकार जमाना ताइवान के लिए फिर से मुसीबत बनता दिखाई दे रहा है। ताइवान को डर है कि कहीं चीन रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का फायदा न उठा लें, क्योंकि अमेरिका और पश्चिमी देशों का पूरा ध्यान इस समय यूक्रेन संकट की ओर केंद्रित है।

China Taiwan News
China Taiwan News

China Taiwan News: चीन के बयान के बाद ताइवान ने बढ़ाई सुरक्षा

यूक्रेन संकट के बाद से ही ताइवान सरकार ज्यादा सतर्क हो गई है। ताइवान ने नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल(United States National Security Council) के तहत एक ग्रुप भी बना दिया है। 23 फरवरी को इस वर्किंग ग्रुप की बैठक में ताइवानी राष्ट्रपति साई इंग-वेन (Tsai Ing-wen) ने कहा कि हमें क्षेत्र में सैनिक गतिविधियों को बढ़ा देना चाहिए और दूसरे देशों द्वारा भ्रम फैलाई जाने वाली बातों का निपटारा करना चाहिए। हालांकि राष्ट्रपति ने अपने बयान में चीन का सीधे-सीधे नाम नहीं लिया है।

China Taiwan News
China Taiwan News

क्या है मामला?

दरअसल, बुधवार 23 फरवरी को बीजिंग (Beijing Capital of China) में चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग (Hua Chunying) ने ताइवान पर अपना हक जताते हुए कहा कि,”ताइवान यूक्रेन नहीं है, ताइवान हमेशा से चीन का अभिन्न हिस्सा रहा है, और ताइवान – यूक्रेन में स्थिति एक समान नहीं है इसलिए इसकी तुलना नहीं की जानी चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि चीन हमेशा से ताइवान पर अपना हक जताता आया है और चीन ने ताइवान के आस पास अपनी सैन्य गतिविधियां भी बढ़ा दी हैं।

China Taiwan News
China Taiwan News

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here