‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज होगा रिहा, 2003 से नेपाल की जेल में था बंद

रिहाई के 15 दिनों के अंदर डिपोर्टेशन यानी निर्वासन का भी आदेश

0
177
Charles Sobhraj की फाइल फोटो
Charles Sobhraj की फाइल फोटो

Charles Sobhraj: ‘बिकिनी किलर’ के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल से 19 साल बाद रिहा होने वाला है। उसने जेल से रिहा होने के लिए नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने उसे रिहाई का आदेश दे दिया है। ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज को साल 2003 में गिरफ्तार किया गया था। उसपर कई हत्याओं के आरोप लगे थे। शोभराज 70 के दशक में बड़ा अपराधी हुआ करता था।

Charles Sobhraj की फाइल फोटो
Charles Sobhraj की फाइल फोटो

Charles Sobhraj: तय समय से अधिक वक्त तक जेल में रहा बंद

नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने वियतनाम मूल के ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट की जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने शोभराज को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट के प्रवक्ता बिमल पौडेल ने बताया कि ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज द्वारा रिहा होने के लिए याचिका दायर की गई थी। उन्होंने बताया कि शोभराज निर्धारित अवधि से अधिक समय तक जेल में बंद रहा, उसी आधार पर उसे अब रिहा करने का कोर्ट ने फैसला किया है। चार्ल्स पर दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या करने का आरोप लगा था। इसी मामले में वह साल 2003 से नेपाल की जेल में बंद था। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिहाई के 15 दिनों के अंदर उसके डिपोर्टेशन यानी निर्वासन का भी आदेश दिया है।

कौन है ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज?
‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज एक वियतनाम मूल का नागरिक है। इसका जन्म 1944 में वियतनाम के हो ची मीन्ह शहर में हुआ था। इसकी मां वियतनाम की और पिता भारतीय मूल के थे। यह ‘बिकिनी किलर’ और सीरियल किलर के नाम से कुख्यात है। इसका जीवन कुछ साल एशिया और फ्रांस में गुजरा। माता-पिता के तलाक के बाद इसकी मां ने फ्रेंच लेफ्टिनेंट के साथ मिलकर परवरिश की।
मिली जानकारी के अनुसार, 70 के दशक में चार्ल्स शोभराज पर भारत, तुर्की, थाईलैंड और ईरान में 20 से अधिक लोगों की हत्या करने के आरोप लगे। यह हिप्पियों से सख्त नफरत करता था। चार्ल्स शोभराज अपने लुक्स और पर्सनेलिटी के चलते सुर्खियो में भी रहता था। कहा जाता है कि इसने 70 के दशक में साउथ-ईस्ट एशिया में 12 पर्यटकों की हत्या की थी।

यह भी पढ़ेंः

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘इलाज के लिए समय से मिले बीमार कैदी को जमानत’

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की मीटिंग, बोले- “अभी खत्म नहीं हुआ कोरोना…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here