Weather Update: देश में कई स्‍थानों पर मौसम बदल रहा करवट, Delhi-NCR में मौसम साफ, AQI का हाल खराब

Weather Update: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।दिल्‍ली में अक्टूबर की शुरुआत गर्म हुई थी।

0
123
Weather Update in Delhi NCR Today
Weather Update

Weather Update: देश में कई स्‍थानों पर मौसम करवट बदल रहा है। दिल्‍ली में गुरुवार की सुबह का आगाज खिली धूप के साथ हुआ। हालांकि वातावरण में हवा का स्‍तर लगातार खराब होता जा रहा है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्‍ली में अक्टूबर की शुरुआत गर्म हुई थी। अधिकतम तामपान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास दर्ज हुए थे। इसके बाद 7 अक्टूबर से शुरू हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ।धीरे-धीरे दिल्‍ली में गुलाबी ठंडक दस्‍तक दे रही है।वहीं मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

Weather Update: top news hindi.
Weather Update:

Weather Update: बिहार में बदलने लगा मौसम

बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर देखने को मिल रहा है। लोग मौसमी बीमारी खांसी, जुकाम से परेशान हैं। इनमें ज्यादा मामले खांसी और कोल्ड कफ से संबंधित हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश का क्रम अब लगभग बंद हो गया है।यहां आसमान साफ रहेगा, लेकिन पछुआ हवा की वजह से नमी बरकरार रहेगी। सूबे में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिलेगा।

Weather Update: पश्चिमी हिमालय में स्‍नोफॉल

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश या स्नोफॉल हो सकती है।दूसरी तरफ केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलजभराव की संभावना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु की पहाड़ियों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here