Diwali 2022 पूजन में अपनाएं ये उपाय, मिलेगी कुबेर और देवी लक्ष्‍मी की अपार कृपा

Diwali 2022: ऐसी मान्‍यता है देवी लक्ष्‍मी जी को कमल का पुष्‍प बेहद प्रिय होता है। ऐसे में उनकी पूजा कमल के फूलों से करें। आपके दुखों का अंत होना शुरू हो जाएगा।

0
121
Diwali 2022: Lakshmi and kuber puja
Diwali 2022:

Diwali 2022: पूजन में अपनाएं ये उपाय, मिलेगी कुबेर और देवी लक्ष्‍मी की अपार कृपादीवाली पूजन की तैयारियां सभी के यहां जोरशोर से चल रहीं हैं।मान्यता है कि दीपों के इस महापर्व में मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर धन प्राप्ति का वरदान देते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जो उपाय किए जाते हैं उसका प्रभाव आपको सालभर दिखाई देता है।

यही वजह है कि दीवाली के मौकों पर ही इन उपायों को करना बेहद लाभप्रद माना गया है। इन उपायों को पूरे विधि करने मात्र से वर्ष भर आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से उपाय हैं जिन्‍हें करने मात्र से आप पर देवी लक्ष्‍मी और कुबेर की कृपा बनी रहेगी।

Diwali 2022: top news on Puja.
Diwali 2022.

Diwali 2022: जानिए देवी लक्ष्‍मी और कुबेर की कृपा पाने के उपाय

Lakshmi ji ki puja.
Diwali 2022.
  • Diwali 2022: पीली कौड़ियां – दीवाली पूजन में मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान पूजा में अभिमंत्रित 11 पीली कौड़ियां अर्पण करें, उसके अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर उन्‍हें अपने गल्ले या तिजोरी के अंदर संभालकर रखें। ऐस करने से धन की आवक बढ़ती है।
  • सफेद मिठाई- अगर कोई व्यक्ति अपने पुराने कर्ज से परेशान है तो दीवाली के दिन मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई को भाग लगाए और फिर उसे गरीबों के बीच बांट दें। ऐसा करने से पुराने कर्ज से जल्द छुटकारा मिलता है।
  • शहद- दीवाली के दिन मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर उसे ऊपर से ढक दें। इसके बाद उसे किसी सुनसान स्थान पर गाड़ दें ऐसा करने से व्यक्ति सभी प्रकार के आर्थिक संकटों से मुक्ति पा जाता है।
  • कमल- ऐसी मान्‍यता है देवी लक्ष्‍मी जी को कमल का पुष्‍प बेहद प्रिय होता है। ऐसे में उनकी पूजा कमल के फूलों से करें। आपके दुखों का अंत होना शुरू हो जाएगा।
  • तुलसी के पत्‍ते- मां लक्ष्मी को तुलसी के पत्तों से बनी माला अर्पित करें ऐसा करे से व्यक्ति के धन में वृद्धि होती है।
  • श्री लक्ष्‍मी-गणेश यंत्र- घर या फिर व्यवसायिक स्थान पर अपना पूजा स्थल पर लक्ष्मी गणेश यंत्र की स्थापना जरूर करें।
  • Diwali 2022: कुबेर मंत्र का जाप- दीवाली के दिन सुबह स्‍नान आदि से निवृत्‍त होकर मोतियों की माला से ‘ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नमः’ इस मंत्र का 108 बार जाप करें। भगवान कुबेर प्रसन्‍न होते हैं। इस उपाय को रोजाना भी कर सकते हैं।
  • गटटे की माला- देवी लक्ष्‍मी की पूजा के लिए गटटे की माला का इस्‍तेमाल करें, बेहतर लाभ होगा।
  • दरिद्रता का नाश – धनतेरस के दिन कुबेर जी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है और वह अपने भक्तों के धन की रक्षा भी करते हैं। साथ ही कुबेर जी की पूजा से घर से दरिद्रता भी दूर हो जाती है।

Diwali 2022: जानिए क्‍यों होती है भगवान कुबेर की पूजा?

Diwali 2022: हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर देवी-देवता को सृष्टि में व्‍याप्‍त संसाधनों की जिम्मेदारी दी गई थी। भगवान शिव ने देवताओं के धन की रक्षा के लिए कुबेर जी को इसका भार सौंपा था। इसके बाद से ही भगवान कुबेर ने सभी देवताओं के धन को हमेशा सुरक्षित रखा इसलिए उन्हें देवताओं के धन का धनाध्यक्ष भी कहा जाता है।

कुबेर जी देवताओं के धन को उचित रूप से संग्रह करके रखते थे और कभी भी धन में व्यर्थ नहीं होने देते थे। ऐसा माना जाता है कि कुबेर जी की वजह से ही देवताओं ने हमेशा अपने धन का सदुपयोग किया था। इस कारण से ही आज भी धन के देवता के रूप में कुबेर जी की पूजा की जाती है।

संबंधित खबरें

दीवाली से पूर्व देवी लक्ष्‍मी और रमापति की कृपा पाने के लिए करें Rama Ekadashi 2022 का व्रत

Dhanteras 2022 जानिए किन वस्‍तुओं को खरीदना रहेगा बेहद शुभ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here