Weather Update: Heat Wave बढ़ने के साथ बढ़ रही तपिश, Delhi-NCR में पारा 43 डिग्री पार पहुंचने की संभावना

Weather Update: दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि जैसे राज्यों में तापमान 44-45 डिग्री पार पहुंच चुका है। इन राज्‍यों में आज भी हीटवेव की गंभीर स्थिति रहने वाली है।

0
160
Weather Update
Weather Update

Weather Update: इस समय पूरा उत्तर और मध्य भारत हीटवेव की चपेट में है।पिछले दिनों प्री-मॉनसून की बारिश ने तापमान में गिरावट जरूर कर दी थी, लेकिन एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। तपिश बढ़ने के साथ लू का असर भी बढ़ने लगा है।

दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि जैसे राज्यों में तापमान 44-45 डिग्री पार पहुंच चुका है। इन राज्‍यों में आज भी हीटवेव की गंभीर स्थिति रहने वाली है।हालांकि सिक्किम जैसे कई राज्य हैं, जहां पर बारिश होती रहेगी।मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार तक हीटवेव यानी लू से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।ऐसे में अनुमान है कि भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी।

Weather Upadate
Weather Update

Weather Update: उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश

देश के उत्‍तरी इलाकों हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उच्‍च हिमालयी इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने यहां आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। जिससे तापमान में नमी आने के साथ ही गर्मी से भी निजात मिलेगी।

Weather Update: प्री मॉनसून गतिविधियां हुईं तेज

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 29 मई को केरल पहुंचा था और आज (मंगलवार) यानी 7 जून से इसके गति पकड़ने तथा आगे बढ़ने की उम्मीद है।एक तरफ जहां मुंबई और कर्नाटक में प्री मॉनसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्से प्री मॉनसून बारिश की बूंदों के लिए तरस गए हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश समेत नॉर्थ इंडिया के अधिकतर राज्यों में मॉनसून का प्रभाव 25 जून से शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद बारिश शुरू होगी। ऐसे में लोगों को मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

यहां जानिये आपके शहर में क्‍या रहेगा तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली4331
नोएडा4233
फरीदाबाद43  34
मुंबई32   30
कोलकाता36   29
चेन्‍नई38    29
लखनऊ4229

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here