Weather Update: Delhi-NCR में दिखने लगा गर्मी का असर, 17 के बाद बदलेगा मौसम

Weather Update: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्‍सियस और न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्‍सियस रहने की संभावना है।

0
88
Weather Update top news today
Weather Update top news today

Weather Update: देश में गर्मी का असर तेज हो गया है। गुरुवार को दिल्‍ली में खिली धूप के साथ सुबह की शुरुआत हुई।एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में भी गर्मी का प्रकोप जारी है।यहां अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्‍सियस और न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्‍सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 17 से 20 मार्च के बीच दिल्ली में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इससे दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

Weather Update top news
Forecast.

Weather Update: इन राज्‍यों में हो सकती है बारिश

Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च से देश का मौसम बदल सकता है।पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पश्‍चिम उत्‍तर प्रदेश में कहीं छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं सिक्‍किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में बारिश होने की आशंका है।कोंकण में लू की स्‍थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ओडिशा के भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here