Viral Video: हमारी प्रकृति में चारों तरफ इतनी सुंदरता है कि जहां नजर घुमाओ वहां प्रकृति अपना रंग बिखेर रही होती है। हर मौसम में नेचर की अपनी सुंदरता होती है। मानसून आने पर मौसम में जो बदलाव आते हैं उससे हमारे आस- पास के पेड़- पौधों, नदी- झरनों आदि सभी में बदलाव होते हैं। ये बदलाव इतने खूबसूरत होते हैं कि इंसान इन्हें देख इनमें ही खो जाता है। मानसून में लोग सुहाने मौसम और इसकी खूबसूरती का आंनद लेने के लिए दूर- दूर तक घूमने जाते हैं।

अक्सर लोग प्राकृतिक सुंदरता की चाह में विदेश तक चले जाते हैं, लेकिन दक्षिण भारत में एक ऐसा झरना है जो अपनी खूबसूरती से सबका मन मोह लेता है। इस झरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। जिसे हर कोई देख कर इसकी खुशी से झूम रहा है। एक नजर में आपको ये मशहूर नियाग्रा फॉल लगेगा, लेकिन ये विदेशी नहीं शुद्ध देसी है। कर्नाटक में स्थित जोग फॉल की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर और पसंद की जा रही है।
Viral Video: अपने देश की सुंदरता से लोग हैं बेखबर
ये वीडियो ट्विटर पर नॉर्वे के पूर्व राजनयिक Erilk Solheim ने शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ये नियाग्रा फॉल नहीं बल्कि जोग फॉल है। जो भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित ये झरना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा फॉल माना जाता है। जो बारिश के पानी पर निर्भर रहता है इसलिए इसका दीदार करने का सबसे अच्छा समय मानसून है। मानसून सीजन के कारण इसका बहाव देखने में बेहद मनमोहक है। वीडियो में इसके पानी की धारा इतनी शानदार नजर आ रही है कि सामने से देखने के बारे में सोचते ही मन खुश हो उठेगा।

वीडियो देख लोग इसकी तारीफ में तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जोग फॉल की खूबसूरती की सबसे खास बात ये है कि ये अमेरिका के नियाग्रा फॉल की तरह लग रहा है। लोग इसे देख कर कहते नहीं थक रहे हैं कि ये भारत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
हालांकि कई लोगों को नहीं पता था कि ये इंडिया में ही मौजूद है। अपने देश में इतने शानदार फॉल को देखकर लोग यहां जाने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 18 लाख के ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं इस पर 80 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
संबंधित खबरें:
- Viral Video: ट्रक को देखते ही बीच सड़क पर युवकों ने किया नागिन डांस, जानिए फिर क्या हुआ…
- बाढ़ देख घबराई नहीं बकरियां, दिखाई सूझबूझ; इस तरह एक लाइन में नदी की पार…