आखिर माता सीता को लेकर Vikas Divyakirti ने ऐसा क्या कहा जिससे सोशल मीडिया पर मचा बवाल? यहां देखें पूरी VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि ये टिप्पणी करते हुए विकास हंस रहे हैं। अब वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण लोग उनका काफी विरोध कर रहे हैं।

0
202
Drishti IAS के विकास दिव्यकीर्ति ने भरी क्लास में माता सीता को कह दिया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Drishti IAS के विकास दिव्यकीर्ति ने भरी क्लास में माता सीता को कह दिया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Vikas Divyakirti: यूपीएससी कोचिंग संस्थान दृष्टि के संस्थापक और मालिक विकास दिव्यकीर्ति की क्लास के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। वो स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है। मगर इस बार वह अपने एक वीडियो के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। वायरल हो रहा वीडियो विकास दिव्यकीर्ति की क्लास का है, जिसमें वो बच्चों को पढ़ाते हुए राम और सीता का उदारहण देते हैं। मगर इस दौरान बातों-बातों में वो कुछ ऐसा कह देते हैं जिसके कारण सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं।

Vikas Divyakirti: Drishti IAS के विकास दिव्यकीर्ति ने भरी क्लास में माता सीता को कह दिया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Vikas Divyakirti:

Vikas Divyakirti: क्या है पूरा मामला

दरअसल, विकास दिव्यकीर्ति वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि माता सीता को जब रावण से बचाकर भगवान राम लाए थे तो उस समय एक बात राम ने कही थी। जिससे माता सीता का अपमान हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये टिप्पणी करते हुए विकास हंस रहे हैं। अब वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण लोग उनका काफी विरोध कर रहे हैं।

वहीं, कुछ लोग इनके समर्थन में भी उतर आए हैं। समर्थन में उतरें लोगों का कहना है कि जानबूझकर कुछ सेकेंड्स का ही वीडियो शेयर किया जा रहा है और जो बात उन्होंने कही है वह ग्रंथ में लिखी हुई है।

इस वीडियो को राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्य साध्वी प्राची ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने BanDrishtilAS हैशटैग के साथ शेयर किया। वीडियो जंगल में आग की तरह फैल गया है। जिस पर काफी लोग विरोध कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर दो गुट बंट गए हैं। जिसमें एक गुट उनके समर्थन में उतर आए हैं और एक उनके विरोध में वीडियो में कमेंट्स कर रहे हैं।

Vikas Divyakirti: यहां देखें पूरी वीडियो

हालांकि, राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्य साध्वी प्राची जो वीडियो शेयर किया है वह अधूरा है। जबकि पूरी क्लास का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विकास दिव्यकीर्ति ने माता सीता को लेकर दिए बयान का सबूत पेश किया है। जिसमें उन्होंने ये बताया कि ये कथन उनका नहीं है बल्कि इतिहास में कई रचनाकारों ने लिखा है जिसे वह इस समय बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here