व्हीलचेयर पर बैठकर Zomato Boy ने किया ऑर्डर डिलीवर, लोगों में भर दी हिम्मत; देखें Viral Video

Viral Video: डिलिवरी बॉय का यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

0
213
Viral Video
Viral Video

Viral Video: मजबूरी आखिर इंसान से क्या कुछ नहीं करवाती और वैसे भी जिंदादिली का दूसरा नाम ही तो जीना है। अक्सर छोटे-छोटे कामों के लिए लोग बहाने बनाने लगते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि भले ही जिंदगी में लाख मुसीबतें हों, लेकिन हिम्मत और हौसला ही रखेंगे तो सम्मान से जीने के फॉर्मूले को जान जाएंगे। हाल ही में एक Zomato boy का यह वायरल वीडियो हर किसी का दिल छू रहा है, जिसमें व्हीलचेयर (wheelchair ) पर सवार एक Zomato boy घर-घर खाना पहुंचा रहा है।

Viral Video: व्हीलचेयर पर की डिलीवरी

अक्सर इंटरनेट पर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कई बार प्रेरणा देने का काम करते हैं। हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसमें एक शख्स अपनी कमजोरी को साइड करके जिंदगी जीने का एक अलग ही नजरिया पेश कर रहा है।

वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स व्हीलचेयर पर है और Zomato के लिए डिलीवरी का काम कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स (Zomato boy) व्हील चेयर पर अपना ऑर्डर डिलिवर करने के लिए आगे बढ़ रहा है। व्हील चेयर में मोटर लगी है, ताकि वह आराम से एक जगह से दूसरी जगह आसानी से सफर कर सके।

https://www.instagram.com/p/Cfi1P_4IfYi/

लोगों को प्रेरित कर रहा है यह वीडियो

डिलिवरी बॉय का यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स डिलीवरी बॉय के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं। यूजर कमेंट्स के जरिए डिलीवरी बॉय की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here