Tag: womens cricket team
Women’s World Cup 2022 से पहले Smriti Mandhana हुई चोटिल, बाउंसर...
Women’s World Cup 2022 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana को सिर पर चोट लग गई है। हालांकि खबर ये रही की उन्हें कनकशन की जरूरत नहीं पड़ी और डॉक्टरों ने फिट घोषित कर दिया। सिर पर चोट लगने के बाद मंधाना को मैदान छोड़ना पड़ा। महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत 4 मार्च से न्यूजीलैंड में होना है। भारत को अपना पहला मैच 6 मार्च को पाकिस्तान के साथ खेलना है।
Jamimah Rodrigues अब क्रिकेट की जगह हॉकी खेलते आएंगी नजर, जेमिमा...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज Jamimah Rodrigues वर्ल्ड कप में चयन नहीं होने के बाद अब हॉकी खेलते नजर आ रही है। जेमिमा को मार्च- अप्रैल में न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया। टीम में नहीं शामिल किए जाने के बाद जेमिमा 11 से 16 फरवरी तक होने वाले मुंबई के विलिंगडन कैथोलिक जिमखाना रिंक टूर्नामेंट में अंक्लस किचन यूनाइटेड स्पोर्ट्स टीम की ओर से हॉकी खेलती हुई नजर आने वाली है। उनकी हॉकी टीम ने इंस्टग्राम पर फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।
Women Ashes का एकमात्र टेस्ट हुआ ड्रॉ, जीत के करीब पहुंचकर...
Women Ashes में खेले गए मैच एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में एक समय लग रहा था कि इंग्लैंड इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 13 रन चाहिए थे लेकिन इंग्लैंड की महिला टीम ने सिर्फ 1 रन बनाए और मैच को ड्रॉ करवाया।
ICC Women’s T20I Team of the Year का ऐलान, भारत की...
ICC Women's T20I Team of the Year की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में भारत की Smriti Mandhana को भी शामिल किया गया है। भारत की तरफ स्मृति मंधाना अकेली खिलाड़ी, जिन्हें इस टीम में जगह मिली है। वहीं इंग्लैंड टीम की पांच खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की नेट सिवर को टीम का कप्तान बनाया गया है।
ICC Women’s World Cup 2022 में Punam Raut को नहीं...
ICC Women’s World Cup 2022 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए Punam Raut को भी टीम में शामिल नहीं किया गया। शामिल नहीं किए जाने के बाद पूनम राउत ने अपना दर्द बयां किया
ICC Women’s World Cup 2022 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए India...
ICC Women's World Cup 2022 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए India की महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया 6 मार्च 2022 को बे ओवल, तोरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 एकदिवसीय मुकाबले और एक टी20 मुकाबले खेलेगी।
Cricket News Updates: ICC Women’s Cricketer of the Year 2021 के...
Cricket News Updates: ICC Women’s Cricketer of the Year 2021 के लिए रोचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी को लिए 4 खिलाड़ियों को नोमिनेट किया गया। आईसीसी ने इंग्लैंड की टैमी बियूमोंट (Tammy Beaumont), दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली (Lizelle Lee), भारत की स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और आयरलैंड की गैबी लेविस (Gaby Lewis) को नोमिनेट किया है। भारतीय फैंस को स्मृति मंधाना का नाम इस लिस्ट में देखकर खुशी होगी।
Cricket News Updates: Corona के नए वैरिएंट की वजह से ICC...
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से प्रसार के कारण ICC ने पड़ोसी देश जिम्बाब्वे में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालिफायर को रद्द कर दिया है। ICC ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। हरारे में खेले जा रहे क्वालिफायर में बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को ICC रैकिंग में टॉप टीम होने के कारण वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई घोषित कर दिया गया है।
Ireland के एमी हंटर ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड, 22...
आयरलैंड की एक खिलाड़ी ने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। आयरलैंड की 16 साल के बैटर एमी हंटर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मैच में अपना डेब्यू किया और अपने पहले मैच में ही शतक जड़ दिया। इसी शतक के साथ उसने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। एमी सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई।
Australia Women’s Team ने Indian Women’s Team को हराया, Shikha Pandey...
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (Australia Women's Team) ने दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम (Indian Women's Team) को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल कर ली है, जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस मैच में शिखा पांडे ने एक ऐसी गेंद डाली की वो शायद महिला क्रिकेट में बॉल ऑफ द सेंचुरी बन जाए। वसीम जाफर ने तो महिला क्रिकेट के लिए बॉल ऑफ़ द सेंचुरी भी घोषित कर दिया।