Tag: IPL 2022 Mega Auction
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच...
IPL 2022 के शेड्यूल का इंतजार खत्म हो गया है। BCCI ने पिछले दिनों टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीखों के साथ वेन्यू का ऐलान कर दिया था। अब बीसीसीआई ने आईपीएल सीजन 15 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 6 मार्च को इसकी ऐलान कर दी है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा ले रही है।
IPL 2022 का धांसू प्रोमो हुआ जारी, MS Dhoni ने बीच...
IPL 2022 इस महीने के 26 मार्च से शुरू होगा। इस बार आईपीएल में सभी 10 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। आईपीएल का प्रोमो सभी दर्शकों के सामने आ गया है। इस प्रोमो में MS Dhoni दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान का इस बार साउथ इंडियन लुक में नजर आ रहे है। जिससे चेन्नई के फैंस पूरा खुश होंगे। इस प्रोमो में धोनी बस चलाते नजर आ रहे हैं। वह रजनीकांत के स्टाइल में दिख रहे हैं।
Rajasthan Royals ने Steffen Jones को बनाया गेंदबाजी कोच, IPL 2022...
IPL 2022 के लिए Rajasthan Royals ने अपनी गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है। Steffen Jones को राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी कोच बनाया गया है। वेल्स के 48 साल के पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स इससे पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं।
Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni पहुंचे सूरत, IPL 2022...
IPL 2022 के लिए चेन्नई Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni तैयारियों के लिए सूरत पहुंच गए हैं। इस सीजन के तैयारियों के लिए टीम गुजरात के सूरत में अपनी ट्रेंनिग कैंप लगाएगी। आईपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स 15वें सीजन के तैयारी के लिए सभी खिलाड़ियों को सूरत बुलाया हैं। धोनी की अगुवाई में टीम के अधिकतर खिलाड़ी सात मार्च से सूरत के लालाभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देंगे।
Chennai Super Kings को आईपीएल 2022 से पहले लगा बड़ा झटका,...
Chennai Super Kings को आईपीएल 2022 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज Deepak Chahar आईपीएल में आधा से ज्यादा मैच मिस करने वाले हैं। ऐसे में यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दीपक का चोटिल होना बड़ा झटका साबित हो सकता है। दीपक अपने टीम को गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते थे। दीपक चाहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें एनसीए भेजा गया।
IPL 2022 में होगी दर्शकों की एंट्री, महाराष्ट्र सरकार ने 25...
IPL 2022 के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को इस टूर्नामेंट के लिए 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश देने की अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने 27 फरवरी को एमसीए के अधिकारियों से मुलाकात की और आईपीएल के 15वें सीजन के लिए हर संभव मदद का वादा किया। वह आईपीएल मैचों के लिए स्टेडियम में 25 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति देने पर भी सहमत हो गए।
Jason Roy ने गुजरात टाइटंस को छोड़ने के बाद सोशल मीडिया...
IPL 2022 के सीजन शुरू होने से पहले Jason Roy ने निजी कारणों के चलते अपने नाम को वापस ले लिया। जेसन रॉय को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था। वो इस साल होने वाले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। जेसन रॉय ने गुजरात की टीम छोड़ने के बाद सोशल मीडिया जरिए फैंस और फ्रेंचाइजी के लिए एक बयान जारी किया।
Shreyas Iyer आईपीएल मेगा ऑक्शन के समय भारतीय टीम के साथ...
Team India के बल्लेबाज Shreyas Iyer इस समय शानदार फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ने लगातार तीन अर्धशतक लगाए और वो पूरी सीरीज में नाबाद रहे। वो आईपीएल 2022 में कोलकाता की कप्तानी करते दिखेंगे। कोलकाता की टीम ने उन्हे 12.25 करोड़ देकर टीम में शामिल किया है और कुछ समय बाद उन्हें कप्तानी भी सौंप दी।
IPL 2022 का मुकाबला शुरू होने से पहले Gujarat Titans को...
IPL 2022 का मुकाबला अभी शुरू भी नहीं हुआ कि Gujrat Titans को पहले ही बड़ा झटका लग गया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है। रॉय ने बायो बबल में लंबे समय तक रहने से होने वाली थकावट के चलते यह फैसला लिया है। आपकों बता दूं कि आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। अब देखना होगा कि गुजरात टाइटंस जेसन रॉय के जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करते है।
Punjab Kings ने IPL 2022 के लिए Mayank Agarwal को सौंपी...
IPL 2022 के लिए Punjab Kings ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। Mayank Agarwal को इस टीम की कप्तानी सौंपी गई है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। मयंक अग्रवाल 2018 से पंजाब किंग्स के साथ खेल रहे हैं। मंयक पहले भी केएल राहुल की गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर चुके थे। 2021 के बाद पंजाब ने मयंक को 12 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। पंजाब किंग्स ने कहा कि मयंक अग्रवाल उप-कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली है और पिछले सीजन में टीम की कप्तानी भी की है।