Tag: IPL 2022 Mega Auction
IPL 2022 को लेकर BCCI के पास है ये प्लान, 22...
IPL 2022 के लिए कल 22 जनवरी को रूपरेखा तैयार किया जाएगा। BCCI और आईपीएल के आयोजक आईपीएल की टीम मालिकों से मिलने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कल कुछ बड़ी खबर सामने आ सकती है। इस बैठक में आईपीएल को लेकर कई मुद्दों पर चर्चें किए जाएगें। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन के लिए और मैचों की वेन्यू तय की जा सकती हैं।
IPL 2022 के लिए लखनऊ फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते दिखेंगे...
IPL 2022 के सीजन से जुड़ रही दो नई टीमों अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने पहले तीन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने पहले ही तीन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी। अब लखनऊ ने भी अपने तीन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक लखनऊ फ्रेंचाइजी ने KL Rahul, Marcus Stoinis, और Ravi Bishnoi को टीम में शामिल कर लिया है।
Ben Stokes ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले अपना...
Ben Stokes इस सीजन IPL में खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है। स्टोक्स ने इस साल आईपीएल नहीं खेलने का फैसला लिया। विश्व के प्रमुख ऑल राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपने कार्यभाार को मैनेज करने के लिए और तरोताजा रहने के लिए इस बार आईपीएल में शामिल नहीं होंगे। स्टोक्स के साथ जो रूट भी मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं होंगे।
IPL 2022 के लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते दिखेंगे...
IPL 2022 के सीजन से जुड़ रही नई टीम अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपने पहले तीन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने Hardik Pandya, Shubhman Gill, और Rashid Khan को चुन लिया है। हार्दिक और राशिद को 15-15 करोड़ रुपये में साइन किया है, जबकि शुभमन गिल को 7 करोड़ रुपये में साइन किया गया है।
Cricket News Updates: भारतीय टीम के नेतृत्व के लिए तैयार हैं...
Cricket News Updates: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान Jasprit Bumrah को बनाया गया है। कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद कई नाम सामने आ रहे है, उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और बुमराह के नामों पर चर्चा किया जा रहा है। बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर उन्हें भारत का नेतृत्व करने का मौका मिलता है तो यह सम्मान की बात होगी। उन्होंने कहा कि ''यदि यह मौका मिलता है तो यह सम्मान होगा और मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी इसके लिए मना करेगा और मैं भी अपवाद नहीं हूं। चाहे वह कोई भी नेतृत्व समूह हो, मैं हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से उसमें योगदान देना चाहता हूं।''
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले Shreyas Iyer को टीम...
IPL के आने वाले सीजन में Shreyas Iyer की बड़ी बोली लगने की पूरी उम्मीद है। श्रेयस नए टीमों के अलावा तीन और टीमों के निशाने पर हैं। ऐसे में मेगा ऑक्शन में श्रेयस मालामाल हो सकते हैं। आईपीएल 2018 में जब श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था। उस सीजन में पहले गौतम गंभीर कप्तानी कर रहे थे। उसके बाद श्रेयस ने अगले साल दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह बनाई थी। 2020 में श्रेयस ने टीम को फाइनल में पहुंचाया। उसके बाद 2021 में वो चोटिल हो गए। उसके बाद दिल्ली ने ऋषभ पंत को कप्तान बनाया।
Cricket News Updates: Travis Head की शतक से ऑस्ट्रेलिया ने की...
Cricket News Updates: Australia और England के बीच खेली जा रही Ashes Series का अंतिम और आखिरी मैच आज 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जा रहा है। पिंक बॉल से खेले जा रहे इस टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आज के दिन का एक सेशन बारिश की वजह से प्रभावित रहा। ऑस्ट्रेलिया ने आज के दिन का खेल समाप्त होने 6 विकेट खोकर 241 रन बनाए। ब्रिसबेन में पहले टेस्ट मैच में 152 रनों की पारी खेलने वाले Travis Head ने 113 गेंदों पर 101 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके साथ कैमरन ग्रीन ने भी 74 रनों का योगदान दिया।
IPL 2022 के लिए Kolkata Knight Riders ने गेंदबाजी कोच किया...
IPL 2022 के लिए Kolkata Knight Riders ने अपने गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के पूर्व कोच Bharat Arun को कोलकाता नाइट राइडर्स का गेंदबाजी कोच बनाया गया है। केकेआर ने शुक्रवार को घोषणा किया कि भरत अरुण इस फ्रेंचाइजी के नए कोच होंगे। भरत अरुण 2021 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच के पद पर थे।
Cricket News Updates: ‘बूम-बूम’ बुमराह का कमाल, अफ्रीका ने गंवाए 8...
Cricket News Updates: India और South Africa के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। चाय के बाद खेल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। चाय से पहले तक साउथ अफ्रीका के 7 विकेट गंवा दिए है। चाय के बाद बुमराह ने सबसे बड़ी विकेट दिलाई। पीटरसन 72 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने 4 विकेट लिए। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए।
Australia के तेज गेंदबाज Mitchell Starc की हो सकती है आईपीएल...
Australia के तेज गेंदबाज Mitchell Starc फिर से IPL 2022 खेलते दिख सकते हैं। स्टार्क 2015 के बाद से आईपीएल नहीं खेले हैं। इस साल क्रिकेट का व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद स्टार्क इस बार नीलामी में शामिल होंगे। इस साल कई बड़े क्रिकेटिग इवेंट्स होने हैं। स्टार्क ने कहा कि अभी तक फैसला नहीं लिया हैं लेकिन लीग की नीलामी में नाम जरूर रहेगा। नामांकन शुक्रवार को बंद हो जाएगा।