Home Tags ICC Men's T20 World Cup

Tag: ICC Men's T20 World Cup

T20 World Cup: India का सामना Namibia से, कोहली बतौर कप्तान...

0
T20 World Cup 2021 में India का सेमीफाइनल में जाने का सफर खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने चार मुकाबलों में दो हार और दो जीत हासिल की है। आज लीग रांउड का आखिरी मुकाबला India और Namibia के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम अपना सफर जीत के साथ खत्म करना चाहेंगी। वहीं नामीबिया ने चार मुकाबलों में एक में जीत हासिल की है। आज नामीबिया भारतीय टीम को हराकर कुछ बड़ा उलटफेर जरूर करना चाहेंगी। नामीबिया ने इस विश्व कप में अच्छा प्रर्दशन किया है।

T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप से हो...

0
भारतीय टीम T20 World Cup 2021 से बाहर हो गयी है। न्यूज़ीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उसी के साथ भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गयी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम फेवरेट मानी जा रही थी। लेकिन भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको निराश किया। भारतीय टीम को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। पहले दो मैचों में भारतीय टीम लय में नहीं दिखी। विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे सूरमाओं ने अपने फैंस को निराश किया है। भारत सुपर-12 राउंड से ही बाहर हो गई।

T20 World Cup: छोटी दीवाली के दिन India का बड़ा धमाका,...

0
T20 World Cup 2021 के सुपर 12 के मुकाबले में India ने छोटी दीवाली के दिन Afghanistan पर बड़ी जीत हासिल की। भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर इस वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की। भारत ने पहले खेलते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 7 विकेट खोकर 144 रन बना सकी। रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 74 और केएल राहुल ने 48 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली।

T20 World Cup: Pakistan ने Namibia को हराकर सेमीफाइनल में जगह...

0
T20 World Cup 2021 के सुपर 12 के मुकाबले में Pakistan ने Namibia को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पाकिस्तान ने अबतक खेले गए चार मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में नामीबिया ने 5 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। इस मुकाबले को पाकिस्तान ने 45 रनों से जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

Cricket News Updates: South Africa सेमीफाइनल की रेस मेें, पढ़ें खेल...

0
T20 World Cup 2021 के सुपर 12 में South Africa ने Bangladesh को बड़ी अंतर हराया। पहले खलते हुए बांग्लादेश मात्र 84 रन ही बना सके। बांग्लादेश के कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को भी काफी मेहनत करनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के रेस में अभी भी बने हुए हैं।

T20 World Cup: South Africa ने Bangladesh को हराकर सेमीफाइनल की...

0
T20 World Cup 2021 के सुपर 12 में South Africa ने Bangladesh को बड़ी अंतर हराया। पहले खलते हुए बांग्लादेश मात्र 84 रन ही बना सके। बांग्लादेश के कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को भी काफी मेहनत करनी पड़ी।

T20 World Cup 2021 में England के खिलाड़ी ने पकड़ा शानदार...

0
T20 World Cup 2021 के सुपर 12 में खेले गए मुकाबले England ने Sri Lanka को 26 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में बटलर की शानदार बल्लेबाजी के बाद जेसन रॉय और सैम बिलिंग्स ने शानदार कैच पकड़कर खुब सुर्खियां बटोरी। जेसन रॉय और सैम बिलिंग्स दोनों ने मिलकर बाउंड्री लाइन पर ऐसा कैच पकड़ा कि सब देखते रह गए।

T20 World Cup 2021: South Africa का सामना Bangladesh से, ऐसी...

0
T20 World Cup 2021 के सुपर 12 का मुकाबला South Africa और Bangladesh के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम तीन मुकाबला हारकर पहले ही सेमीफाइनल के रेस से बाहर हो गए हो गई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छा प्रर्दशन किया है। दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

Eoin Morgan टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफल कप्तान बने, धोनी और...

0
T20 World Cup 2021 के सुपर 12 में England ने Sri Lanka को 26 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चार में से चार मुकाबलों में जीत हासिल करके इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जोस बटलर के शतक से 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। इस जीत के साथ इंग्लैंड के कप्तान Eoin Morgan ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

T20 World Cup 2021 में Jos Buttler शतक जड़ने वाले...

0
T20 World Cup 2021 में England के ताबड़तोड़ बल्लेबाज Jos Buttler इस वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। जोस बटलर ने अपना शतक आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर पूरा किया। इंग्लैंड की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले जोस बटलर चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ बटलर ने नाबाद 101 रनों की पारी के दौरान 67 गेंदों का सामना किया, जबकि 6 चौके और 6 छक्के लगाए। इस दौरान यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

Related News

Ayodhya पंहुचे Bollywood Stars दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय… खंडित हो गई लड्डू गोपाल की मूर्ति? पहली सर्दी में कैसे रखें बेबी का ख्याल? सर्दियों में इससे गर्म और कुछ नहीं!