Home Tags BCCI

Tag: BCCI

Cricket News Updates: India की टीम 266 रनों पर सिमटी, South...

0
Cricket News Updates: India और South Africa के बीच खेले जा रहे जोहान्सबर्ग में दूसरे टेस्ट मुकाबले में पिच को लेकर पूर्व क्रिकेटर Aakash Chopra भड़क उठे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जोहान्सबर्ग का विकेट टेस्ट क्रिकेट के लिए सही नहीं है। दूसरे दिन असमतल उछाल से बल्लेबाज खासे परेशान दिखे। इसको ही लेकर आकाश चोपड़ा ने पिच की आलोचना की और टेस्ट क्रिकेट के लिए सही नहीं बताया। कुछ गेंदें खतरनाक ऊंचाइयों पर पहुंच गईं, जिससे दर्शकों को 2018 के टेस्ट की याद आ गई, जब कप्तान डीन एल्गर को चोटें लगी थी।

BCCI ने Ranji Trophy सहित कई घरेलू टूर्नामेंट्स को किया स्थगित,...

0
Ranji Trophy सीजन 2022 के शुरू होने से पहले ही स्थगित कर दिया गया है। 13 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।सीजन 2022 के शुरू होने से पहले ही स्थगित कर दिया गया है। 13 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। BCCI ने रणजी ट्रॉफी के अलावा सभी घरेलू टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। देश मे बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए घरेलू क्रिकेट स्थगित करने का फैसला लिया है।

Ranji Trophy टूर्नामेंट के लिए खेल मंत्री Manoj Tiwari की बंगाल...

0
क्रिकेट से राजनीति में एंट्री करने वाले बंगाल के खेल मंत्री Manoj Tiwari एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में दिखाई देंगे। बंगाल क्रिकेट टीम ने Ranji Trophy के लिए मनोज तिवारी को टीम में शामिल किया है। कुछ दिनों बाद रणजी ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा।

Cricket News Updates: मो.शमी ने दिया अफ्रीका को पहला झटका, पढ़ें...

0
Cricket News Updates: IND vs SA: India और South Africa के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मुकाबले में विराट कोहली के बिना उतरी है और उनकी कमी इस मुकाबले मे साफ देखने में मिली हैं। विराट की अनुपस्थिति में टीम का कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं। दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने लंच तक 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं।

Ranji Trophy शुरू होने से पहले घरेलू क्रिकेट में हुई कोरोना...

0
India में भी क्रिकेट पर अब कोरोना का साया पड़ता दिख रहा है। Ranji Trophy शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट में कोरोना ने दस्तक दे दी है। 13 जनवरी से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी में Bengal टीम के 6 खिलाड़ी और एक सहायक कोच कोरोना के चपेट में आ गए हैं। कोरोना मामले को ध्यान में रखते हुए अब बीसीसीआई टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आपात बैठक कर सकती है और ताजा स्थिति को देखते हुए रणजी ट्रॉफी का आयोजन आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Cricket News Updates: Ranveer Singh के साथ Ravi Shastri ने मचाया...

0
Cricket News Updates: Team India के पूर्व कोच Ravi Shastri और बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो फिल्म 83 के प्रीमियर नाइट की है, जिसमें दोनों जमकर डांस कर रहे हैं। दोनों हम बने तुम बने एक दूजे के लिए गाने पर थिरक रहे हैं। इस वीडियो में 1983 वर्ल्ड कप के हीरो बलविंदर सिंह संधू भी हैं। रवि शास्त्री ने इस पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '2022 में जाने का एहसास बहुत ही सुखद। शानदार डांस सिखाने के लिए रणवीर सिंह का शुक्रिया। 2022 आप सभी के लिए शानदार, स्वस्थ्य और प्रेरणा वाला साल हो।'

Shahrukh Khan और Rishi Dhawan का Team India में नहीं हुआ...

0
South Africa के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए Team India का ऐलान कर दिया है। केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है। 19 जनवरी से भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका में खेलना है। रोहित शर्मा चोट से वजह से बाहर हो गए हैं। इस टीम में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले को टीम में जगह नहीं मिली। इसमें हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन और तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान भी शामिल हैं।

BCCI बनाम Virat Kohli के मुद्दे ने फिर पकड़ा तूल, चीफ...

0
BCCI बनाम Virat Kohli अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले घोषणा कर दी थी कि वो वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ देंगे। उसके बाद कोहली और बीसीसीआई के बीच विवाद जारी रहा। अब इस विवाद में कल चीफ सेलेक्टर ने बड़ा बयान दिया है। चेतेन शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते समय ने चेतन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बसीसीआई ने विराट से अनुरोध किया था कि वो कप्तानी न छोड़े। बोर्ड ने कोहली से कहा था कि वो वर्ल्ड कप के बाद इस बारे में बात करेंगे।

Cricket News Updates: ICC Women’s Cricketer of the Year 2021 के...

0
Cricket News Updates: ICC Women’s Cricketer of the Year 2021 के लिए रोचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी को लिए 4 खिलाड़ियों को नोमिनेट किया गया। आईसीसी ने इंग्‍लैंड की टैमी बियूमोंट (Tammy Beaumont), दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली (Lizelle Lee), भारत की स्‍मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और आयरलैंड की गैबी लेविस (Gaby Lewis) को नोमिनेट किया है। भारतीय फैंस को स्मृति मंधाना का नाम इस लिस्ट में देखकर खुशी होगी।

BCCI के अध्यक्ष Sourav Ganguly को वुडलैंड्स अस्पताल से 4 दिनों...

0
BCCI के अध्यक्ष Sourav Ganguly को वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है। अभी वो कोरोना से पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं लेकिन उनका इलाज अब घर पर ही चलेगा। डॉक्टरों ने बताया कि भारतीय पूर्व कप्तान गांगुली में अब हल्के लक्षण ही रह गए हैं इसी वजह से उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने का फैसला किया गया है।