Assam CEE 2022: Assam CEE Entrance Exam के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, इन आसान स्टेप को करें फॉलो

Assam CEE 2022: असम साइस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2022 के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उम्मीदवार astu.ac.in. की ऑफिशियल साइट पर जा कर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

0
216
NEET PG 2022 Admit Card
NEET PG 2022 Admit Card

Assam CEE 2022: असम साइस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2022 के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उम्मीदवार astu.ac.in. की ऑफिशियल साइट पर जा कर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 10 मई से यूनिवर्सिटी ने सभी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। Assam CEE 2022 प्रक्रिया की आखिरी तारीख 31 मई है। असम सीईई 2022 की परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित करायी जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर के 2 बजे तक का होगा।

Assam CEE 2022
Assam CEE 2022

Assam CEE 2022: रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को कितनी फीस जमा करनी होगी

असम साइस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के असम कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार की उम्र 17 साल से अधिक और 21 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 850 रुपये जमा करने होंगे।

Assam CEE 2022
Assam CEE 2022

रजिस्ट्रेशन के बाद 15 दिनों के भीतर एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड के जारी होने के बाद रविवार 3 जुलाई को CEE 2022 की परीक्षा शुरू हो जाएगी। परीक्षा के दस दिनों के बाद रिजल्ट आने की संभावना है।

Assam CEE 2022: इन आसान स्टेप के जारिए करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले उम्मीदवार astu.ac.in. की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
  • साइट पर पहुंचते ही आपको सामने होम पेज नज़र आएगा। होम पेज पर आपको “CEE-2022 Online Application Form” लिखा हुआ दिखेगा।
  • आपको “CEE-2022 Online Application Form” पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको ”New Candidate Registration” पर क्लिक करना है।
  • रजिस्ट्रेशन करते हुए आपको सारी जानकारी को भरना है। ध्यान रहे कि आपकी दी जानकारी एक दम सही हो।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद अपनी फीस को जमा करना है।
  • फीस भरने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉम को डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकलवा सकते हैं।
assam cee 1
Assam CEE 2022

कोरोना महामारी की धीमी रफ्तार और वैक्सीन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद एक बार फिर से सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो रहा है। पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी के कारण शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलाव किए गए थे जैसे ऑनलाइन एग्जाम। हालांकि अब असम सीईई 2022 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाने वाली है। परीक्षा के दौरान सभी जरूरी नियमों का पालन किया जाएगा।

संबंधित खबरें:

NEET PG 2022: 21 मई को होने जा रहे हैं नीट पीजी के एग्जाम, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here