Year Ender 2023: साक्षी हत्याकांड से लेकर करणी सेना अध्यक्ष के मर्डर तक, साल 2023 में गूंजती रहीं ये आपराधिक घटनाएं…

0
45

Top Crime Stories: साल 2023 खत्म होने जा रहा है और कुछ दिन बाद ही नया साल 2024 दस्तक दे देगा। जहां साल 2023 में देश ने कई उपलब्धियां हासिल कीं है वहीं अच्छी घटनाओं के बीच इस साल देश में ऐसी दर्जनों घटनाए घटीं है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। आइए जानते हैं साल 2023 की बड़ी घटनाएं जो पूरे साल चर्चा में रहीं…

निक्की यादव हत्या मामला

nikki yadav1
निक्की यादव हत्या मामला

निक्की यादव हत्या मामला दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का था। 10 फरवरी 2023 को 24 साल की निक्की की हत्या उसके आरोपी पति साहिल गहलोत ने दूसरी महिला से शादी करने से ठीक पहले हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया था साहिल ने पूरी प्लानिंग कर निगमबोध घाट की पार्किंग में मोबाइल डेटा केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया था। इस मामले में पुलिस ने साहिल समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

मणिपुर हिंसा

manipur news
Manipur Hinsa

मई की शुरुआत में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर में महिलाओं का रेप कर उन्हें निर्वस्त्र घुमाया गया था। घटना के एक महीना के बाद इस घटना का वीडियो सामने आया था। इस घटना से देश में आक्रोश और दहशत का माहौल था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

साक्षी हत्याकांड

sakshi murder case
Sakshi Murder Case

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 28 मई 2023 को एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था यहां साहिल नाम के युवक ने 16 साल की नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसने साक्षी को न सिर्फ चाकू से गोदा बल्कि पत्थर से भी बार-बार कुचला था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह बुलंदशहर अपनी बुआ के यहां जाकर छिप गया था और बाद में पुलिस न उसे गिरफ्तार कर लिया था।

उज्जैन रेप कांड

%E0%A4%89%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A5%88%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%AA %E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A1
Ujjain Kaand

25 सितंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 12 साल की नाबालिग बच्ची से ऑटो चालक ने रेप किया था। पीड़ित बच्ची लोगों से मदद मांगती हुई 8 किलोमीटर तक पैदल चली लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की अंत में वो एक आश्रम के दरवाजे पर पहुंची जहां उसे मदद मिली और अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 साल की मासूम के साथ हुई इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी भरत सोनी को पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की थी।

मुंबई लिव-इन पार्टनर हत्या

live in patrner
Mumbai Murder

शहर के मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी में रह रहे 56 साल का मनोज साने अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य (36 साल) की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी ने हत्या बाद ना सिर्फ शव के टुकड़े-टुकड़े किए बल्कि उसे कुकर में उबाला और मिक्सी में पीसकर गटर में बहा दिया था। घर से आने वाली बदबू से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी।

करणी सेना अध्यक्ष का मर्डर (Sukhdev Singh Gogamedi)

gogamedi
Gogamedi Murder Case

5 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में करणीसेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने लगभग 20 सेकेंड में 17 राउंड फायर किए थे। फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंप दी है और मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:

Year Ender 2023: 10 महिलाएं जिन्होंने इस साल भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में रचा इतिहास!

Year Ender 2023: इस साल इन मेकअप ट्रेंड्स का रहा बोलबाला, क्या आपने भी किया इन ट्रेंड्स को फॉलो?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here