Delhi Weather: दिल्ली में कंपकंपाती ठंड के बीच बारिश के असार! IMD का अलर्ट, अभी और गिरेगा तापमान…

0
37

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मौसम के इस समय के लिए सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में दिन के वक्त हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अगर बारिश होती है तो तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी देखने को मिल रही है। इस दौरान राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

बता दें कि दिल्ली के अलावा एनसीआर के इलाको, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। वहीं कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे निचले इलाकों में शीतलहर कहर बरपा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here