Tripura Elections 2023 Voting: त्रिपुरा में चुनाव समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 3 बजे तक त्रिपुरा में 70 फीसदी मतदान हुआ। ईवीएम में 259 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बंद हो गया हे। त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान किया गया। मतदान शाम चार बजे तक चला। त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। उन्होंने गुरुवार की सुबह अगरतला में बने मतदान केंद्र में पहुंचकर वोट डाला। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भी भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में उतरीं हैं। जानकारी के अनुसार पूरे राज्य में 3,337 पोलिंग स्टेशनों में गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान पूरा हुआ।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों को निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से नोटिस जारी किया गया। दरअसल इन पर आरो है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी इन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से अपने पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
Tripura Elections 2023 Voting|Live Updates: PM Modi ने की अपील
त्रिपुरा में हो रही वोटिंग के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा वासियों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है।उन्होंने ट्वीट कर लोगों से लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह किया।पीएम मोदी ने खासतौर से युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
Tripura Elections 2023 Voting|Live Updates: वोटिंग के लिए पहुंच रहे लोग
लोग वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
दो मार्च को होगी वोटों की गिनती
वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। मतदान राज्य के 3,328 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 1,100 संवेदनशील हैं और 28 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। बीजेपी 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। माकपा 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

टीएमसी ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सबसे अधिक 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बीजेपी त्रिपुरा को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस और वामपंथी प्रासंगिकता हासिल करने के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं।
त्रिपुरा के साथ लगने वाले राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई हैं
त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सकें, उसके लिए चुनाव आयोग ने कई रणनीति बनाई हैं। इसके लिए एक नंबर जारी किए गए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा को चुनाव तक सील कर दिया गया है। त्रिपुरा के साथ लगने वाले राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गिट्टे ने कहा कि ‘शून्य मतदान हिंसा मिशन’ के तहत 60 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए एक अलग लैंड लाइन फोन, मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें:
- Meghalaya Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 60 उम्मीदवारों की लिस्ट
- वैलेंटाइन्स डे के साथ मनाएं ‘Cow Hug Day’, पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से की अपील