Pune News: बेटे की चाहत में पति ने पत्नी को सरेआम नहाने पर किया मजबूर, केस दर्ज

पुलिस ने अपनी जांच के दौरान कई खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की कोई संतान नहीं है। ऐसे में तांत्रिक की सलाह पर महिला को रायगढ़ जिले के एक झरने के पास ले जाया गया और उसे सबके सामने नहाने के लिए मजबूर किया।

0
165
Pune News: बेटे की चाहत में पति ने पत्नी को सरेआम नहाने पर किया मजबूर, केस दर्ज
Pune News: बेटे की चाहत में पति ने पत्नी को सरेआम नहाने पर किया मजबूर, केस दर्ज

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से अंधविश्वास की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक पति ने अंधविश्वास के कारण अपनी पत्नी से ऐसा काम करवाया जिससे पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हो गया। दरअसल, शख्स तंत्र विद्या के जरिए अपनी संतान के रूप में बेटे को चाहता था और इसके लिए उसने अपनी पत्नी को सरेआम झरने पर नहाने के लिए विवश किया। इस कुकर्म में शख्स के साथ उसके माता-पिता भी शामिल थे।

Pune News: बेटे की चाहत में पति ने पत्नी को सरेआम नहाने पर किया मजबूर, केस दर्ज
Pune News

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबित, ये सब तांत्रिक ने संतान प्रप्ति के लिए विधि के तौर पर बताया था।

Pune News: महिला की नहीं थी कोई संतान

पुणे पुलिस को जब वरदात का पता चला तो उन्होंने इसकी जांच की। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान कई खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की कोई संतान नहीं है। ऐसे में तांत्रिक की सलाह पर महिला को रायगढ़ जिले के एक झरने के पास ले जाया गया और उसे सबके सामने नहाने के लिए मजबूर किया।

Pune News: बेटे की चाहत में पति ने पत्नी को सरेआम नहाने पर किया मजबूर, केस दर्ज
Pune News

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (एक महिला के पति या उसके पति के रिश्तेदार के साथ क्रूरता करना) और महाराष्ट्र की रोकथाम और मानव बलिदान और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम, 2013 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि तंत्र विद्या के चलते महिला के साथ दुर्व्यवहार का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश के कई हिस्सों से अंधविश्वास की ऐसी तस्वीरें सामने आई है। जहां तरह-तरह से महिलाओं का शोषण किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here