प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कांग्रेस (Congress) को जीत दिलाने के लिए यूपी में रैलियां पर रैलियां कर रही हैं। वोट के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा लगा रही हैं। अब प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा (BJP) सरकार ने संविधान का तहस नहस कर दिया है। राज्य में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता हिसाब मांगने के लिए तैयार है और संविधान की रक्षा के लिए तैयार है। प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान जनता का सुरक्षा कवच है। इस कवच को योगी सरकार ने तोड़ दिया है।
Priyanka Gandhi Vadra ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गंधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने ट्वीट कर लिखा कि, उप्र की जनता इन 5 सालों का हिसाब मांगने के लिए तैयार है। उप्र की जनता संविधान की रक्षा के लिए तैयार है, जोकि जनता का रक्षा कवच है। भाजपा सरकार ने इस रक्षा कवच को तहस-नहस किया है।
इससे पहले प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यस्था पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की पुलिस ने संविधान व कानून के राज को रौंदते हुए इस सरकार ने अत्याचार का राज स्थापित कर दिया है। प्रियंका ने यह वार पुलिस हिरासत में मारे गए थारू जनजाति के युवक के मुद्दे पर किया है।
Priyanka Gandhi Vadra ने कहा संविधान को रौंदा

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, खबरों के अनुसार लखीमपुर में थारू जनजाति के एक युवक की पुलिस हिरासत में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आगरा में अरुण वाल्मीकि, गाजीपुर में नरेंद्र पासवान जैसे कई मामलों में उप्र सरकार की पुलिस ने संविधान व कानून के राज को रौंदते हुए अत्याचार का राज स्थापित किया।
प्रियंका रैलियों और सोशल मीडिया के सहारे यूपी की जनता को बताने में लगी है कि बीजेपी के राज में राज्य में गुंडा राज शुरू हो गया है। पर इनकी इस गिनती का पार्टी में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। बीजेपी पर आरोप लगाने वाली गांधी के नेता खुद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
बता दें कि कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी बनने के बाद पार्टी में नई जान आ जाएगी पर पार्टी की जान निकलती दिख रही है। कांग्रेसी पार्टी छोड़ सपा में शामिल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें:
- RPN Singh कौन हैं?
- Samajwadi Party के उम्मीदवारों की लिस्ट पर बोले BJP नेता- अखिलेश फिर से यूपी में गुंडाराज लाना चाहते हैं