किशोरी की हत्या से गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन को किया आग के हवाले, देखें VIDEO

0
117
kaliyaganj fire in police station
kaliyaganj fire in police station

पश्चिम बंगाल में एक किशोरी की मौत का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने मंगलवार को कालियागंज में पुलिस स्टेशन को आग के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि किशोरी की हत्या को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। दरअसल बीते शुक्रवार को कालियागंज में एक लड़की का शव नहर में मिला था। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और दुकानों में आग लगा दी।

मामले में आज प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन के घेराव का कार्यक्रम बनाया था। पुलिस को लेकर लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने आज जब लाठीचार्ज किया तो गुस्साए लोग स्टेशन में घुस गए और बाद में फिर स्टेशन को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। मामले ने सियासी रंग ले लिया है। सत्तारूढ़ टीएमसी आरोप लगा रही है कि ये बीजेपी करवा रही है।

फिलहाल पुलिस द्वारा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है लेकिन दुष्कर्म को लेकर पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वजह जहर दिया जाना भी बताया जा रहा है। प्रशासन द्वारा चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here