MP News: शहडोल में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार; 5 अधिकारियों की मौके पर मौत

MP News: शहडोल के उमरिया हाईवे पर रविवार (24 सितंबर) की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 प्रशासनिक अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई...

0
120
MP Shahdol Accident
MP Shahdol Accident

MP News: शहडोल के उमरिया हाईवे पर रविवार (24 सितंबर) की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 प्रशासनिक अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें, तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने पर यह हादसा हुआ है। शहडोल-उमरिया हाइवे पर हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना मझगंवा के पास की बताई जा रही है। मृतकों के शव उमरिया जिले के पाली में रखे गए है।

MP News: 5 अधिकारियों की मौके पर मौत

जिला मुख्यालय से सटे अमिलिहा गांव में बीती रात तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में शहडोल खनिज विभाग के निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा प्रबंधन अवनीश दुबे शहडोल और एक इंजीनियर सहित कुल 5 लोगो की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here