Mohan Bhagwat ने कहा- “भारत में 40 हजार साल पहले से सभी लोगों का DNA समान”

0
299
Mohan Bhagwat
Mohan Bhagwat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के धर्मशाला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिर पूर्वजों को एक बताया है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले 40 हजार साल पहले से सभी लोगों का डीएनए (DNA) समान है। हमारे पूर्वज एक हैं और उन पूर्वजों के कारण अपना देश फला-फूला है। मोहन भागवत ने कहा कि मैं हवा में बात नहीं करता हूं। हमारे पूर्वज एक हैं। उन्ही की देन है कि आज भारत फल फूल रहा है।

पूर्वज हैं एक-Mohan Bhagwat

मीडिय रिपोर्ट्स के अनुसार मोहन भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 40 हजार सालों से देश के सभी लोगों का डीएनए एक है, मैं हवा में बात नहीं कर रहा हूं। हमारे पूर्वज एक हैं, उन पूर्वजों के कारण अपना देश फला फूला और आज तक संस्कृति चली आ रही है।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि, कहा जाता है कि कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, क्योंकि यहां त्याग और बलिदान हुए हैं और ऐसा करने वाले हमारे पूर्वज गौरव के विषय हैं।

सरसंघचालक ने मीडिया को भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया कहती है कि आरएसएस सरकार का रिमोट कंट्रोल है। पर इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। हां हमारे संगठन के कुछ लोग सरकार में जरूर हैं पर मीडिया जो कहती है रिमोट कंट्रोल वाली बात वह बिल्कुल ही गलत है। सरकार हमारे स्वयंसेवकों को कई आश्वाशन नहीं देती है।

पहले भी दे चुके हैं इस तरह का बयान

जाहिर है इससे पहले भी मोहन भागवत पूर्वजों को एक बता चुके हैं। उन्होंने 7 सितंबर को मुंबई के पुणे में स्थित ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पॉलिसी फाउंडेशन (Global Strategic Policy Foundation) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि हिंदुओं (Hindus) और मुसलमानों (Muslims) के पूर्वज एक ही है, हमारा अतीत हमारी एकता का आधार है। मुसलमानों को भारत में किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है। हमारी मातृभूमि और गौरवशाली अतीत हमारी एकता का आधार है।

इस पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख Asaduddin Owaisi ने कहा था कि, “हमारा डीएनए टेस्ट (DNA Test)करवा लें, हम तैयार हैं। लेकिन आप सभी को भी कराना होगा। ये भी नौबत अब आ गई है। ये लोग भारत के संविधान को नहीं मानेंगे, लेकिन डीएनए टेस्ट करवाएंगे। आरएसएस वाले इतिहास में कमजोर होते हैं।”

यह भी पढ़ें:

“हिंदुओं और मुसलमानों के पूर्वज एक हैं”, भागवत के बयान पर Owaisi ने बोला हमला

RSS Chief Mohan Bhagwat ने कहा, पहले सावरकर को बदनाम किया गया, अब स्वामी विवेकानंद, दयानंद सरस्वती और श्रीअरविंद का नंबर है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here