TMC नेता अखिल गिरी का राष्ट्रपति मुर्मू पर विवादित बयान, इशारों में ममता बोलीं- माफ कर दो, गलतियां तो सबसे होती हैं

0
127
Mamata Banerjee Apologis
Mamata Banerjee Apologis

Mamata Banerjee Apologis: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी दलों पर तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। आज बाल दिवस के अवसर पर छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुछ लोग है जो जनता को बंगाल के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बदनाम किया जा रहा है। हमारी सरकार हमेशा जनता के हित के लिए सोचती आई है। कुछ लोग बंगाल में ही रहकर बंगाल के लोगों को भड़का रहे हैं। हमारी पार्टी अपना काम कर रही है। वह शिक्षा व नौकरी को बढ़ावा देने में जुटी हुई है।

एक तरफ जहां ममता बनर्जी पार्टी के हक की बातें कर रही थी वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी के बयान पर भी माफी मांग ली। ममता बनर्जी ने कहा कि “हमसे गलतियां होती हैं। लेकिन गलतियों को सुधारने का मौका तो मिलना चाहिए। सड़क पर चलते समय ठोकर किसे नहीं लगती। लेकिन जब ठोकर लगती है तो हम बचकर चलना सीख जाते हैं। इसलिए गलतियों को सुधारना जरूरी है। ” उन्होंने इशारों में अखिल गिरी को माफ करने की बात कह डाली। बता दें कि अखिल गिरी पश्चिम बंगाल सरकार में मत्स्य पालन मंत्री हैं। 

Mamata Banerjee Apologis: अखिल गिरी ने क्या दिया था विवादित बयान?

दरअसल, बीते दिनों पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि” शुभेंदु अधिकारी विरोधी दल के नेता हैं तो शोभनीय बातें कहें, लेकिन वो कहते हैं कि मैं देखने में खराब हूं। ऐसा है तो फिर द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं? शुभेंदु से कहिए कि यहां नंदीग्राम में आकर ये सब बातें बोले कि द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं। मनोज टिग्गा देखने में कैसे हैं, तुम अगर दिखने में सुंदर हो तो क्या हुआ, अंदर से तुम पूरे कैंसर हो। बाहर से कपड़े अच्छे हैं, अंदर से कैंसर हो लेकिन।”

जिसके बाद अब उनके बयान पर हंगामा शुरु हो गया। भाजपा ने इस बयान को शर्मनाक बताते हुए इसके खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। अब उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। हालांकि बता दें कि मंत्री ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। मैंने पोस्ट का जिक्र किया और शुभेंदु अधिकारी को जवाब देने के लिए इस तरह की तुलना की। मेरा कोई ऐसा मकसद नहीं था। मैं भी एक मंत्री हूं, मैने भी पद शपथ ली है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here